Women's T20 World Cup 2024: क्रिकेटर फातिमा सना के पिता का निधन, महिला टी20 विश्व कप 2024 बीच में छोड़कर स्वदेश लौटेंगी पाक कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2024 से एक बड़ी खबर सामने आई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना स्वदेश लौटेंगी. फातिमा सना के पिता का देहांत हो गया है.

fatima sana (img: tw)

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर : महिला टी20 विश्व कप 2024 से एक बड़ी खबर सामने आई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना स्वदेश लौटेंगी. फातिमा सना के पिता का देहांत हो गया है. पिता के निधन की खबर मिलते ही फातिमा पाकिस्तान लौटने के लिए तैयार हैं. वह यूएई से पाकिस्तान के लिए जल्द उड़ान भरेंगी.

महिला टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान का अगला मैच शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा, इसलिए फातिमा इस मैच में नहीं खेल पाएंगी. उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली टीम की कमान संभाल सकती हैं. सोशल मीडिया पर टीम की सदस्य फातिमा सना को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दे रही हैं. अनुभवी ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर निदा डार ने लिखा, "आपके पिता के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. पूरी टीम की ओर से, कृपया हमारी हार्दिक संवेदनाएं स्वीकार करें. श्रद्धांजलि." यह भी पढ़ें : Pakistan vs England 1st Test: हैरी ब्रूक ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को दिन में दिखाए तारे, ट्रिपल सेंचुरी लगाते ही बनाए कई अनोखे रिकॉर्ड

बल्लेबाज सिदरा अमीन ने लिखा, "बड़े दुख के साथ यह सूचित किया जाता है कि फातिमा सना के पिता का निधन हो गया है. कृपया उनके लिए दुआ करें. अल्लाह उन्हें जन्नत में सर्वोच्च स्थान प्रदान करे. आमीन." फातिमा की कमी पाकिस्तानी टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ग्रुप ए के अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे. श्रीलंका पर जीत और भारत से हार के बाद पाकिस्तान फिलहाल ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर है.

सितंबर में नेतृत्व की भूमिका संभालने वाली फातिमा, मौजूदा महिला टी20 विश्व कप में सबसे कम उम्र की कप्तान हैं. श्रीलंका के खिलाफ उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. इसके बाद उन्होंने दुबई में दोपहर के मैच में जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष को लगातार आउट करके भारत को थोड़ी परेशानी में डाला और सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान के नेट रन रेट पर कोई गंभीर असर न पड़े. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद, पाकिस्तान सोमवार को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप ए अभियान का समापन करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\