Women's ODI World Cup 2025: महिला वनडे विश्व कप में तीसरी बार फाइनल खेलेगी भारतीय टीम

महिला वनडे विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम, नवी मुंबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से इसी स्टेडियम में 2 नवंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर : महिला वनडे विश्व कप 2025 (Women's ODI World Cup 2025) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम, नवी मुंबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में भारतीय टीम (Indian Team) का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से इसी स्टेडियम में 2 नवंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. पूर्व में भारतीय टीम 2005 और 2007 में वनडे विश्व कप का फाइनल खेल चुकी है. दोनों मौकों पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वनडे विश्व कप में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से था. ऑस्ट्रेलिया ने 215 रन बनाए थे. 216 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम 46 ओवर में 117 रन पर सिमट गई थी और 98 रन से हारकर खिताब जीतने से चूक गई थी. 2017 विश्व कप इंग्लैंड में खेला गया था. भारत का फाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से ही था. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए थे. 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 48.4 ओवर में 219 रन पर सिमट गई और 9 रन के मामूली अंतर से विश्व कप जीतने का मौका चूक गई. यह भी पढ़ें : Australia vs India 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: आज ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

भारतीय टीम दो फाइनल खेल चुकी है. दक्षिण अफ्रीका पहली बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. ऐसे में दबाव में खेलने का अनुभव भारतीय टीम के पास ज्यादा है. भारतीय टीम को इसका फायदा फाइनल में मिल सकता है. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंची है. ऐसे में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेगी. दोनों टीमें अपने पहले खिताब के लिए उतरेंगी, ऐसे में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. भारतीय टीम के पास तीसरे प्रयास में अपना पहला वनडे विश्व कप जीतने का मौका है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फोएबे लिचफिल्ड की 119 रन की पारी के दम पर 338 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद 127 और कप्तान हरमनप्रीत कौर के 89 रन की पारी की बदौलत 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 341 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स