FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें हॉकी विश्व कप के मुकाबलों का लाइव प्रसारण?
बेल्जियम और नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में FIH हॉकी विश्व कप 2026 का आगाज 15 अगस्त से हो चुका है. पुरुष और महिला दोनों वर्गों में दुनिया की 16-16 टीमें खिताब के लिए मुकाबला कर रही हैं. भारतीय हॉकी टीम भी अपने अभियान की शुरुआत कर चुकी है और फैंस यह जानना चाहते हैं कि टूर्नामेंट के मुकाबलों का भारत में लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है.
FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming: बेल्जियम और नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में FIH हॉकी विश्व कप 2026 का आगाज 15 अगस्त से हो चुका है. पुरुष और महिला दोनों वर्गों में दुनिया की 16-16 टीमें खिताब के लिए मुकाबला कर रही हैं. भारतीय हॉकी टीम भी अपने अभियान की शुरुआत कर चुकी है और फैंस यह जानना चाहते हैं कि टूर्नामेंट के मुकाबलों का भारत में लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है. FIH Hockey World Cup 2026 Schedule: आज खेले जाएंगे भारत-वेल्स समेत 8 मुकाबले, जानें 15 अगस्त का पूरा शेड्यूल
भारत में कहां देखें FIH हॉकी विश्व कप 2026 का लाइव टेलीकास्ट?
भारत में FIH हॉकी विश्व कप 2026 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस Star Sports Select 2 (SD & HD) और Star Sports Khel चैनलों पर मैचों का लाइव आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा DD Sports (DD Free Dish) पर भी चुनिंदा मुकाबलों का सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा.
FIH हॉकी विश्व कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो JioHotstar पर टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. इस प्लेटफॉर्म पर भारतीय पुरुष और महिला टीम के सभी मुकाबलों के साथ-साथ टूर्नामेंट के अन्य प्रमुख मैच भी लाइव देखे जा सकते हैं.
भारत में लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
| प्लेटफॉर्म | ब्रॉडकास्टर | उपलब्धता |
|---|---|---|
| टीवी | Star Sports Select 2 (SD & HD), Star Sports Khel | लाइव टेलीकास्ट |
| टीवी | DD Sports (DD Free Dish) | लाइव टेलीकास्ट |
| लाइव स्ट्रीमिंग | JioHotstar | सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग |
भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल (IST)
| तारीख | मुकाबला | समय | स्थान |
| 15 अगस्त 2026 | भारत vs वेल्स | शाम 4:30 बजे | वैगेनर स्टेडियम, एम्स्टलवीन |
| 17 अगस्त 2026 | भारत vs इंग्लैंड | शाम 6:30 बजे | वैगेनर स्टेडियम, एम्स्टलवीन |
| 19 अगस्त 2026 | भारत vs पाकिस्तान | शाम 6:30 बजे | वैगेनर स्टेडियम, एम्स्टलवीन |
भारतीय महिला टीम का शेड्यूल (IST)
| तारीख | मुकाबला | समय | स्थान |
| 16 अगस्त 2026 | भारत vs चीन | शाम 4:30 बजे | वैगेनर स्टेडियम, एम्स्टलवीन |
| 18 अगस्त 2026 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | शाम 6:30 बजे | वैगेनर स्टेडियम, एम्स्टलवीन |
| 20 अगस्त 2026 | भारत vs इंग्लैंड | शाम 6:30 बजे | वैगेनर स्टेडियम, एम्स्टलवीन |
FIH हॉकी विश्व कप 2026 में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी. भारतीय टीम से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है. ऐसे में हॉकी प्रेमी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और JioHotstar के जरिए टूर्नामेंट के सभी रोमांचक मुकाबलों का लाइव आनंद उठा सकते हैं.