European T20 Premier League 2026: यूरोप में शुरू होगी नई क्रिकेट लीग, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें सभी मुकाबले LIVE
यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के पहले सीजन ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है. भारतीय अभिनेता अभिषेक बच्चन इस लीग के सह-संस्थापकों में शामिल हैं. वहीं राहुल द्रविड़, स्टीव वॉ, ग्लेन मैक्सवेल और जोंटी रोड्स जैसी क्रिकेट हस्तियां अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के मालिक या सह-मालिक की भूमिका निभा रही हैं.
European T20 Premier League 2026 Live Streaming In India: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) 2026 का पहला सीजन आज यानी 26 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. ICC से मान्यता प्राप्त इस नई टी20 लीग में आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड की छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी. उद्घाटन मुकाबले में रॉटरडैम डॉकर्स और एम्स्टर्डम फ्लेम्स की टीमें आमने-सामने होंगी. Asian Games 2026 Cricket Full Schedule: गोल्ड बचाने उतरेगी टीम इंडिया, सामने आया पूरा क्रिकेट शेड्यूल, जानें कब और किससे होगी टक्कर
इस लीग का उद्देश्य यूरोप में क्रिकेट को नई पहचान देना और स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ खेलने का मौका देना है. टूर्नामेंट में रविचंद्रन अश्विन, स्टीव स्मिथ, फाफ डु प्लेसिस, मिचेल मार्श और ट्रेंट बोल्ट जैसे कई बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे.
भारत में कहां देखें यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग LIVE?
भारतीय क्रिकेट फैंस इस नई टी20 लीग का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग आसानी से देख सकते हैं.
- टीवी चैनल: Star Sports Network
- लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar
उद्घाटन मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला रॉटरडैम डॉकर्स और एम्स्टर्डम फ्लेम्स के बीच खेला जाएगा.
- मैच: रॉटरडैम डॉकर्स vs एम्स्टर्डम फ्लेम्स
- तारीख: 26 अगस्त 2026
- समय: शाम 6:45 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: स्पोर्टपार्क वेस्टव्लिएट, वूरबर्ग, नीदरलैंड
कब तक चलेगा टूर्नामेंट?
ETPL 2026 का आयोजन 26 अगस्त से 20 सितंबर तक होगा. टूर्नामेंट के शुरुआती 17 मुकाबले नीदरलैंड के स्पोर्टपार्क वेस्टव्लिएट में खेले जाएंगे. इसके बाद प्रतियोगिता आयरलैंड के मालाहाइड क्रिकेट क्लब में शिफ्ट होगी, जहां बाकी 15 मुकाबले, क्वालीफायर और फाइनल आयोजित किए जाएंगे.
दिग्गज खिलाड़ियों और बड़े नामों से सजेगी लीग
यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के पहले सीजन ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है. भारतीय अभिनेता अभिषेक बच्चन इस लीग के सह-संस्थापकों में शामिल हैं. वहीं राहुल द्रविड़, स्टीव वॉ, ग्लेन मैक्सवेल और जोंटी रोड्स जैसी क्रिकेट हस्तियां अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के मालिक या सह-मालिक की भूमिका निभा रही हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस को इस नई लीग में रोमांचक मुकाबलों के साथ कई स्टार खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा.