Duleep Trophy 2026-27 Live Streaming Online and TV Telecast Details: भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत आज यानी 23 अगस्त से प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी 2026-27 के साथ हो रही है. इस बार टूर्नामेंट अपने पारंपरिक जोनल फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें छह टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. पहले दिन दो क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन (Ishan Kishan) कर रहे हैं, जबकि उनकी टीम में 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भी शामिल हैं. ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ-ईस्ट जोन से होगा. वहीं दूसरे क्वार्टरफाइनल में रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी वाली वेस्ट जोन की भिड़ंत नॉर्थ जोन से होगी. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में मजबूत हुई नंबर-1 की कुर्सी; जानें भारत-श्रीलंका समेत बाकी टीमों का हाल
दलीप ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित रेड-बॉल टूर्नामेंट माना जाता है. मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन और पिछले सीजन की उपविजेता साउथ जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है. क्वार्टरफाइनल जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में इन दोनों टीमों से भिड़ेंगी.
दलीप ट्रॉफी 2026-27 का शेड्यूल (Duleep Trophy 2026-27 Schedule)
आज खेले जाने वाले दोनों क्वार्टरफाइनल मुकाबले 23 अगस्त से 26 अगस्त तक चलेंगे. दोनों मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे.
| मुकाबला |
तारीख |
समय (IST) |
स्थान |
चरण |
| ईस्ट जोन vs नॉर्थ-ईस्ट जोन |
23-26 अगस्त |
सुबह 9:30 बजे |
CoE ग्राउंड-2, बेंगलुरु |
क्वार्टरफाइनल |
| नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन |
23-26 अगस्त |
सुबह 9:30 बजे |
CoE ग्राउंड-1, बेंगलुरु |
क्वार्टरफाइनल |
सेमीफाइनल मुकाबले 30 अगस्त से 2 सितंबर तक बेंगलुरु में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 6 से 10 सितंबर तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा.
दलीप ट्रॉफी 2026-27 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Duleep Trophy 2026-27 Live Streaming and TV Telecast)
भारत में क्रिकेट फैंस दलीप ट्रॉफी 2026-27 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं. वहीं टूर्नामेंट के चयनित मुकाबलों, जिसमें क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल हैं, का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्टार स्पोर्ट्स खेल चैनल पर किया जाएगा.
दलीप ट्रॉफी 2026-27 में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें?
इस टूर्नामेंट में कई स्टार और युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं. ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी. यह टूर्नामेंट भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल खिलाड़ियों के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है.