जब भी लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी पर सवाल उठाए, उन्होंने अपने खेल से सबको चुप करा दिया: सुनील गावस्कर

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ करने जा रही है. यह मुकाबला खास होगा क्योंकि दोनों टीमें पांच-पांच बार की चैंपियन हैं. लेकिन सबसे ज्यादा नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर रहेंगी, जो अब भी इस टूर्नामेंट के अहम खिलाड़ी हैं.

CSK (Photo: @ChennaiIPL)

कोलकाता, 23 मार्च : चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ करने जा रही है. यह मुकाबला खास होगा क्योंकि दोनों टीमें पांच-पांच बार की चैंपियन हैं. लेकिन सबसे ज्यादा नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर रहेंगी, जो अब भी इस टूर्नामेंट के अहम खिलाड़ी हैं.

धोनी के इस सीजन में खेलने को लेकर कई तरह की अटकलें थीं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि जब भी लोगों ने धोनी पर सवाल उठाए, उन्होंने अपने खेल से सबको चुप करा दिया. यह भी पढ़ें :IPL 2025: यशस्वी जायसवाल ने SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले नेट्स में जमकर बहाया पसीना, राजस्थान रॉयल ने शेयर किया वीडियो

धोनी जुलाई में 44 साल के हो जाएंगे और यह उनका लगातार 18वां आईपीएल सीजन होगा. इनमें से 16 सीजन उन्होंने सीएसके के लिए खेले हैं. उन्होंने अब तक 264 मुकाबलों में 5243 रन बनाए हैं और आईपीएल के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं. उनके नाम 24 अर्धशतक भी दर्ज हैं.

सुनील गावस्कर ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा, "हम धोनी दबाव क्यों डालें? जब भी लोगों ने उनकी क्षमता पर संदेह किया, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन से जवाब दिया. इस उम्र में भी वह नेट्स में छक्के जड़ रहे हैं. उनके लिए उम्र महज एक संख्या है."

रविवार को जब धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तो उन्हें सीएसके के लिए 250 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत होगी. धोनी ने सीएसके की कप्तानी करते हुए 212 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 128 मुकाबलों में जीत और 82 में हार मिली है. धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं. उनसे आगे क्रिस गेल (357), रोहित शर्मा (280) और विराट कोहली (272) हैं.

धोनी 2008 से सीएसके के साथ जुड़े हुए हैं और टीम को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं. हालांकि, 2016 और 2017 में स्पॉट फिक्सिंग विवाद के कारण जब टीम निलंबित हुई थी, तब वह कुछ समय के लिए अलग हुए थे. पिछले साल आईपीएल मेगा नीलामी में सीएसके ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा है क्योंकि वह पिछले पांच साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने मुंबई और चेन्नई के इस मुकाबले को ‘एल क्लासिको’ कहा. उन्होंने कहा, "यह दोनों टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी हैं. चेन्नई अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर मुंबई पर हावी रही है, जैसे मुंबई अपने वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके पर भारी पड़ती है."

यह दोनों टीमें अब तक 37 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें मुंबई ने 20 और चेन्नई ने 17 मुकाबले जीते हैं. हालांकि, पिछले साल खेले गए एकमात्र मैच में सीएसके ने मुंबई को 20 रनों से हराया था. हेडन ने आगे कहा, "सीएसके की स्पिन गेंदबाजी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभाएगी. खासकर तब, जब टीम के पुराने साथी रविचंद्रन अश्विन भी वापस लौट आए हैं. चेपॉक की पिच फिरकी गेंदबाजों की मदद कर सकती है."

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया, दर्ज किया सीजन की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड