Usman Khwaja Reveals Retirement Plan Ahead of WTC Finals: WTC फाइनल से पहले उस्मान ख्वाजा का खुलासा, जानिए क्या है उनका रिटायरमेंट प्लान

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने WTC फाइनल से पहले कहा कि वह अभी संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं. उनका मानना है कि वह अभी भी अपने खेल के शीर्ष पर हैं और टीम में योगदान दे रहे हैं. ख्वाजा ने कहा कि जब समय आएगा, तो वह शालीनता से क्रिकेट को अलविदा कहेंगे.

Usman Khawaja (Photo: X)

Usman Khwaja reveals retirement plan ahead of WTC Finals: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेला जाना है. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का मानना ​​है कि वह अभी भी अपने खेल के शीर्ष पर हैं. अभी उस्मान ख्वाजा रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे। उनका कहना है कि जब भी सही समय आएगा, वह अपने करियर को अलविदा कह देंगे. उस्मान ख्वाजा पूरे डब्ल्यूटीसी चक्र के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष पर रहे हैं. ख्वाजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले खिताबी मैच से पहले कुल 1,422 रन बनाए हैं. वह मौजूदा चक्र के दौरान टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उस्मान ख्वाजा ने आईसीसी डिजिटल को बताया, "मेरे लिए बढ़ती उम्र का कोई मतलब नहीं. अगर मैं अभी भी अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं.

अभी भी वास्तव में कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूं, मैं अभी भी रन बना रहा हूं, अभी भी टीम में अपना योगदान दे रहा हूं, तो मेरे अंदर अभी भी भूख है." उन्होंने आगे कहा, "मैं वास्तव में कुछ भी अलग नहीं सोचता. मैं वास्तव में इस समय अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं. जिस चीज की शुरुआत होती है, उसका अंत भी होता है. मुझे नहीं पता कि वह अंत कब होगा. जब संन्यास का समय आएगा, तो मैं शालीनता से ऐसा करूंगा, चाहे वह कुछ भी हो." अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपने सलामी जोड़ीदार को लेकर कहा, "ओपनिंग करना बहुत कठिन है. मुझे इस बात की चिंता है कि गेंद मेरे लिए कैसी होगी और मुझे क्या करना होगा. यह भी पढ़े: Women’s Junior Hockey Team: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दिखाया दम, बेल्जियम को 3-2 से हराकर रोमांचक मुकाबले में दर्ज की शानदार जीत

इसके विपरीत, मेरे साथ ओपनिंग करने वाला कोई भी खिलाड़ी बिल्कुल यही सोच रहा है. हम इस पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं कि विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण को कैसे कमजोर करेंगे. इससे मेरे खेल में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया है." ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल की शुरुआत में डेविड वॉर्नर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ख्वाजा के साथ स्टीव स्मिथ, नाथन मैकस्वीनी, ट्रेविस हेड और सैम कोंस्टास को आजमाया है. फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए हमेशा की तरह नंबर-3 मार्नस लाबुशेन को क्रम में ऊपर भेजने पर भी विचार कर रही है. लाबुशेन और कोंस्टास दोनों लंदन में हैं और प्रोटियाज के खिलाफ ओपनर की भूमिका निभाने के लिए आमने-सामने की लड़ाई में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\