US Open 2025: पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में युकी भांबरी

भारत के युकी भांबरी न्यूजीलैंड के जोड़ीदार माइकल वीनस के साथ यूएस ओपन के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. भांबरी-वीनस की जोड़ी ने जर्मनी के केविन क्रावित्ज-टिम पुएत्ज की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से शिकस्त दी.

न्यूयॉर्क, 3 सितंबर : भारत के युकी भांबरी (Yuki Bhambri) न्यूजीलैंड के जोड़ीदार माइकल वीनस (Michael Venus) के साथ यूएस ओपन के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. भांबरी-वीनस की जोड़ी ने जर्मनी के केविन क्रावित्ज-टिम पुएत्ज की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से शिकस्त दी.

यह इंडो-न्यूजीलैंड जोड़ी अब 41 वर्षीय अमेरिकी राजीव राम और उनके जोड़ीदार निकोला मेक्टिक की 11वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेगी. निकोला क्रोएशिया से हैं. भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले पुरुष डबल्स टेनिस खिलाड़ी भांबरी ने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. वह वर्तमान में वर्ल्ड नंबर 32 हैं. पिछले साल भांबरी ने फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी अल्बानो ओलिवेटी के साथ यूएस ओपन खेला था. वह प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे. उस मुकाबले में यह जोड़ी स्पेन के मार्सेल ग्रानोलेर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस से सीधे सेटों में हार गई थी. यह भी पढ़ें : England vs South Africa 2nd ODI: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच में मेजबान टीम के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, हर हाल में जीत जरूरी

इससे पहले, भांबरी और वीनस ने कोलंबिया के गोंजालो एस्कोबार और मैक्सिको के मिगेल एंजेल रेयेस-वरेला की जोड़ी को 6-1, 7-5 से शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था. यह मुकाबला 1 घंटे 25 मिनट तक चला वहीं, राम और मेक्टिक की जोड़ी ने ब्राजील के फर्नांडो रोम्बोली और ब्रिटेन के जॉन-पैट्रिक स्मिथ की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-7(7), 7-5, 7-5 से शिकस्त दी. तीन सेटों का यह मुकाबला करीब तीन घंटे तक चला

राम ने दूसरे दौर की जीत के साथ ही अपनी 500वीं टूर-स्तरीय जीत हासिल की. राम 500 टूर-स्तरीय युगल जीत तक पहुंचने वाले सातवें सक्रिय खिलाड़ी बन गए और वह इतनी जीत हासिल करने वाले एकमात्र सक्रिय अमेरिकी हैं.इससे पहले, रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार मोनाको के रोमेन अर्नेडो शनिवार को शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए थे. वहीं, अर्जुन काधे और उनके जोड़ीदार इक्वाडोर के डिएगो हिडाल्गो भी पहले दौर में ही हार गए. अनिरुद्ध चंद्रशेखर और विजय सुंदर प्रशांत का अभियान भी समाप्त हो गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

FIFA World Cup 2026: पहली बार रचा गया इतिहास, दुनिया की टॉप-4 रैंकिंग वाली टीमें पहुंचीं सेमीफाइनल; अर्जेंटीना, स्पेन, फ्रांस और इंग्लैंड ने किया कमाल

FIFA World Cup 2026 Semifinal Schedule: स्विट्जरलैंड को हराकर अर्जेंटीना सेमीफाइनल में पहुंचा, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत; यहां देखें मुकाबले का पूरा टाइम टेबल

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट