Wimbledon 2024: विंबलडन चैंपियन क्रेजिकोवा की टॉप 10 में वापसी, कार्लोस अल्कराज तीसरे स्थान पर बरकरार

क्रेजिकोवा ने शनिवार को फाइनल में पाओलिनी को 6-2, 2-6, 6-4 से पराजित करके अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था. इस जीत से चेक गणराज्य की 28 वर्षीय खिलाड़ी 22 पायदान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंच गईं.

Photo Credit: X

Wimbledon 2024: क्रेजिकोवा ने शनिवार को फाइनल में पाओलिनी को 6-2, 2-6, 6-4 से पराजित करके अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था. इस जीत से चेक गणराज्य की 28 वर्षीय खिलाड़ी 22 पायदान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंच गईं. क्रेजिकोवा इससे पहले इस साल 8 जनवरी को 10वें स्थान पर पहुंची थी. एकल में उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दो जबकि युगल में एक रही है.

पाओलिनी इससे पहले सातवें नंबर पर थी और इस तरह से वह दो पायदान आगे बढ़ने में सफल रही.

पुरुषों के वर्ग में कार्लोस अल्काराज़ लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बनने के बावजूद पहले की तरह तीसरे नंबर पर बने हुए हैं. यानिक सिनर इस प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए थे, लेकिन इसके बावजूद वह विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं. यह भी पढ़ें: T20 WC 2024 Victory Parade in Vadodara: वडोदरा में भारत की टी20 विश्व कप की विक्ट्री परेड, हार्दिक पांड्या हुए शामिल, देखें लाइव वीडियो

अल्काराज ने फाइनल में नोवाक जोकोविच को 6-2, 6-2, 7-6 (4) से हराया था. जोकोविच पहले की तरह दूसरे नंबर पर काबिज हैं. महिला वर्ग में इगा स्वियातेक पहले की तरह शीर्ष पर बनी हुई हैं. विंबलडन में वह तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी. उनके बाद कोको गॉफ, आर्यना सबालेंका और एलेना रयबाकिना का नंबर आता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी