एयरपोर्ट पर सान‍िया मिर्जा का अनोखा स्टाइल आया सामने, नजर आया बेबी बम्प, तस्वीरें वायरल

दूसरी तरफ सान‍िया को ड‍िलीवरी से पहले ही बच्चे का नाम रखने के सजेशन भी मिलने लगे हैं. फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर ने तो एक ट्वीट में सानिया को बधाइयां देते हुए लिखा था, "अगर बेबी, लड़का होता है तो उसका नाम 'गालिब' रखिएगा. मेरी हमेशा से शायर मिर्जा गालिब से मिलने की तमन्ना थी."

एयरपोर्ट पर सान‍िया मिर्जा का अनोखा स्टाइल आया सामने (Photo Credit-योगेन शाह)

मुंबई: भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उनका एक खास लुक दिखाई दिया। बताना चाहते है कि टेनिस स्टार इस दौरान नीले रंग के सलवार सूट और हरे रंग के पर्स के साथ दिखीं. इस दौरान स्पेक्स भी पहन रखा था जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं. गौरतलब है कि पिछले दिनों खुद के प्रेग्नेंट होने की खबर सानिया ने साझा की थी. इसके बाद उन्हें हर ओर से बधाइयां मिल रही हैं. मैदान में स्पोर्ट्स व‍ियर में नजर आने वाली सान‍िया मिर्जा ने एयरपोर्ट पर ढीला सलवार-कुर्ता पहना हुआ था. बेबी बम्प के साथ सान‍िया को पहचानना मुश्किल था.

सान‍िया मिर्जा ने सलवार कमीज के साथ फ्लैट स्लीपर पहना हुआ था. ऐसे में उनका लुक चर्चा में है.

एयरपोर्ट पर सान‍िया

बताना चाहते है कि सानिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं जिसकी वजह से उनके इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

इंड‍ियन लुक में टेनिस खिलाड़ी सान‍िया मिर्जा

गौरतलब है सानिया मिर्जा ने करीब 2 महीने पहले एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने लिखा था- बेबी मिर्जी मलिक. इसके बाद ही सभी अटकलें लगाने लगे थे कि वह मां बनने वाली हैं.

शादी के 8 साल बाद सानिया-शोएब की यह पहली संतान होगी.

सानिया प्रेग्नेंसी के दौरान अपना खास ख्याल रख रही हैं. हाल ही में योग द‍िवस के मौके पर भी उन्होंने योगा करते हुए तस्वीर पोस्ट की थी.

दूसरी तरफ सान‍िया को ड‍िलीवरी से पहले ही बच्चे का नाम रखने के सजेशन भी मिलने लगे हैं. फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर ने तो एक ट्वीट में सानिया को बधाइयां देते हुए लिखा था, "अगर बेबी, लड़का होता है तो उसका नाम 'गालिब' रखिएगा. मेरी हमेशा से शायर मिर्जा गालिब से मिलने की तमन्ना थी."

सान‍िया मिर्जा ने एयरपोर्ट पर ढीला सलवार-कुर्ता पहना हुआ था

ज्ञात हो कि साल 2010 में सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी. शादी के 8 साल बाद सानिया-शोएब की यह पहली संतान होगी.

सभी तस्वीरें: योगेन शाह

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें