क्रिकेट

Sania Mirza-Shoaib Malik DIVORCED? क्या सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का हो चुका है तलाक, करीबी दोस्त ने दिया बड़ा बयान

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने साल 2010 में शादी रचाई थी. इनकी शादी का खूबसूरत नजारा आज भी दर्शकों के जहन में जिंदा है. शाही शादी की हर एक तस्वीर पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था.

Sania Mirza-Shoaib Malik DIVORCED? क्या सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का हो चुका है तलाक, करीबी दोस्त ने दिया बड़ा बयान
(Photo Credit : Twitter)

Sania Mirza-Shoaib Malik DIVORCED? भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का आधिकारिक रूप से तलाक होने जा रहा है. दंपति के करीबी दोस्तों के अनुसार, उन्होंने पहले ही अलग होने का फैसला कर लिया है और कागजी काम पूरा होने से पहले अब केवल औपचारिकताएं बाकी हैं. सानिया इस समय दुबई में हैं जबकि मलिक पाकिस्तान में हैं. The Kerala Story के टीजर को लेकर गहराया विवाद, केरल पुलिस प्रमुख ने फिल्म के खिलाफ शिकायत के बाद मामला दर्ज करने का दिया निर्देश

सानिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपलोड की जिसने अलगाव की अफवाहों को हवा दे दी, लेकिन अब इस जोड़े के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि जल्द ही दोनों का तलाक हो जाएगा.

वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में शोएब मलिक के प्रबंधन विभाग के एक टीम सदस्य के हवाले से बताया गया कि तलाक की प्रक्रिया चल रही है. इनसाइडस्पोर्ट ने पाकिस्तान में मलिक की प्रबंधन टीम का हिस्सा रहे एक व्यक्ति के हवाले से कहा, "हां, अब उनका आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है. मैं इससे ज्यादा खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन पुष्टि कर सकता हूं कि वे अलग हो गए हैं."

सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपना दर्द जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की थी जिसको देखने के बाद लोगों को इनके टूटे रिश्ते का अंदाजा हो गया था. बता दें सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने साल 2010 में शादी रचाई थी. इनकी शादी का खूबसूरत नजारा आज भी दर्शकों के जहन में जिंदा है. शाही शादी की हर एक तस्वीर पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2022 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).