Chile Open: फाइनल मुकाबले में सेबेस्टियन बेज ने एलेजांद्रो टेबिलो को हराया, लगातार दूसरा खिताब किया अपने नाम

अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बेज ने चिली के एलेजांद्रो टेबिलो को 3-6, 6-0, 6-4 से हराकर चिली ओपन, एटीपी 250 इवेंट और अपने करियर का छठा और लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया.

Sebastian Baez (Photo Credit: X)

सैंटियागो, 4 मार्च: अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बेज ने चिली के एलेजांद्रो टेबिलो को 3-6, 6-0, 6-4 से हराकर चिली ओपन, एटीपी 250 इवेंट और अपने करियर का छठा और लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया. यह भी पढ़ें: IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज कॉनवे का आईपीएल से बाहर होना तय, अंगूठे में लगी चोट

इस खिताबी जीत के साथ 23 वर्षीय सेबस्टियन बेज सोमवार को एटीपी रैंकिंग में अपने करियर के बेस्ट 19वें नंबर पर पहुंच जाऐंगे और अपने हमवतन फ्रांसिस्को सेरुंडोलो को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ रैंक हासिल कर लेंगे.

रविवार को मिली जीत के साथ बेज ने दो हफ्ते तक अपना विजय रथ जारी रखा, जिसमें उन्होंने रियो डी जनेरियो में एटीपी 500 और चिली ओपन जीता. बात अगर चीली ओपन फाइनल मुकाबले की करें तो टेबिलो ने तेज शुरुआत की और शुरुआती सेट अपने नाम कर लिया. हालांकि, बेज ने दमदार वापसी की और दो सेट लगातार जीते.

बेज ने मैच के बाद कहा, "मेरे मन में कई भावनाएं हैं. मैच की शुरुआत में मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था. मैच बेहद शानदार रहा और तीनों सेट एक दूसरे से काफी अलग थे. मैच उतार-चढ़ाव से भरा था. इसलिए, मैं बस अपनी टीम के साथ इसका आनंद लूंगा क्योंकि हमने यहां आने के लिए और उच्च रैंकिंग हासिल करने के लिए कई वर्षों से संघर्ष किया है."

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 70वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

KKR vs DC Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Eden Gardens Stadium Pitch Report: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट