BCCI कोच रवि शास्त्री के साथ टीम इंडिया के चार सपोर्ट स्टाफ आइसोलेशन में
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रविवार को कहा है कि रवि शास्त्री का लेटरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के चार सदस्य आइसोलेशन में रहेंगे.
नई दिल्ली, 5 सितम्बर : बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रविवार को कहा है कि रवि शास्त्री का लेटरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के चार सदस्य आइसोलेशन में रहेंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने एक बयान में कहा, रवि शास्त्री (हेड कोच), बी अरुण (बॉलिंग कोच), आर श्रीधर (फील्डिंग कोच), और नितिन पटेल (फिजियोथेरेपिस्ट) को एहतियात के तौर पर शास्त्री के लेटरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अलग कर दिया है.
उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ है और वे टीम होटल में रहेंगे और टीम इंडिया के साथ तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम से पुष्टि नहीं हो जाती. यह भी पढ़ें : भारतीय कोच Ravi Shastri कोरोना पॉजिटिव, एहतियात के तौर पर पर इन तीन स्टाफ को भी किया गया आइसोलेट
शाह ने कहा, टीम इंडिया दल के शेष सदस्यों के दो लेटरल फ्लो टेस्ट - एक कल रात और दूसरा आज सुबह किया गया है. शाह ने आगे कहा, टेस्ट कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बाकि सदस्यों को ओवल में चल रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन के लिए आगे बढ़ने की अनुमति दी गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

