एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी: आक्रामक प्रदर्शन के बावजूद फाइनल में हारी भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में दक्षिण कोरिया से 0-1 से हार गई और इस कारण उसकी तीसरी खिताबी जीत की ख्वाहिश अधूरी रह गई.

(Photo Credits: Getty Images)

डोंगाई सिटी: भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में दक्षिण कोरिया से 0-1 से हार गई और इस कारण उसकी तीसरी खिताबी जीत की ख्वाहिश अधूरी रह गई. दक्षिण कोरिया ने हालांकि, फाइनल में जीत हासिल करने के साथ ही पहली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की है.

इस मैच में दोनों टीमों के अच्छे डिफेंस का प्रदर्शन देखने का मौका मिला. इस कारण, पहले क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों में से कोई भी एक भी गोल नहीं दाग पाई.

दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करने का मौका मिला, लेकिन इस टूर्नामेंट के लिए टीम की कप्तान और गोलकीपर सविता ने शानदार बचाव करते हुए इसे असफल कर दिया.

इसी प्रकार का प्रदर्शन सविता ने 21वें मिनट में दिखाया, जब उन्होंने दक्षिण कोरिया को एक बार फिर मिले पेनाल्टी कॉर्नर के अवसर पर पानी फेर दिया. उन्होंने शानदार डाइव करते हुए गेंद को भारत के गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचने दिया. हालांकि, भारत की किस्मत ज्यादा देर तक अच्छी नहीं रही.

दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी यंगसिल ने 24वें मिनट में फील्ड गोल करते हुए अपनी टीम का खाता खोला. भारत ने अपने खेल में तेजी लाते हुए स्कोर को बराकर करने की कोशिश की, लेकिन असफल रही.

तीसरे क्वार्टर में गोलकीपर सविता एक स्टार के रूप में उभरी. उन्होंने दक्षिण कोरिया की दूसरे गोल की हर कोशिश को नाकाम किया. 43वें मिनट में मेजबान टीम को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल का अवसर मिला था, लेकिन सविता ने एक बार फिर डाइव मारते हुए इसे नाकाम कर दिया.

भारतीय टीम का डिफेंस अच्छा काम कर रहा था, लेकिन जीत के लिए उसे गोल करने की जरूरत थी. भारतीय टीम ने एक भी गोल नहीं दागा.

आक्रामक खेल दिखाने के बावजूद भारतीय टीम गोल नहीं दाग पाई और उसे अंत में दक्षिण कोरिया से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा .

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs WI Squad & Irani Cup: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे और टी20 टीम घोषित; शुभमन और श्रेयस को कमान, ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे ऋषभ पंत

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट