South Africa VS Bangladesh, T20 World Cup 2022: राइली रुसो का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रन से धोया

इसी के साथ साउथ अफ्ऱीका ने इस टी20 विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की. अपने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्ऱीका ने बांग्लादेश के ऊपर अपने टी20 इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत प्राप्त कर ली. यह बड़ी जीत दक्षिण अफ्ऱीका के लिए रन रेट के हिसाब से टूर्नामेंट में आगे बेहद उपयोगी साबित होगी.

दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter?CSA)

राइली रुसो (109) के शानदार शतक और अनरिख नॉर्खिये (10 रन पर चार विकेट) तथा तबरेज शम्सी ( 20 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को आईसीसी टी 20 विश्व कप के ग्रुप दो के सुपर 12 मुकाबले में गुरूवार को 104 रन से एकतरफा अंदाज में पीट दिया. यह भी पढ़ें: BCCI का बड़ा फैसला, अब महिला क्रिकेटर्स को पुरुष खिलाड़ियो के बराबर मिलेगा वेतन, जानें कितनी होती है एक मैच की फीस

प्लेयर ऑफ द मैच राइली रुसो की मात्र 50 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्कों से सजी 109 रन की जबरदस्त पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर बनाया. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने फिर बांग्लादेश को 16.3 ओवर में 101 रन पर ढेर कर बड़ी जीत हासिल की.

इसी के साथ साउथ अफ्ऱीका ने इस टी20 विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की. अपने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्ऱीका ने बांग्लादेश के ऊपर अपने टी20 इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत प्राप्त कर ली. यह बड़ी जीत दक्षिण अफ्ऱीका के लिए रन रेट के हिसाब से टूर्नामेंट में आगे बेहद उपयोगी साबित होगी.

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्ऱीका के लिए सकारात्मक पहलू क्विंटन डिकॉक (63)और रुसो की शानदार बल्लेबाजी रही. हालांकि कप्तान तेम्बा बवूमा (2) की खराब फॉर्म अब भी दक्षिण अफ्ऱीका के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. लेकिन गेंदबाजी में दक्षिण अफ्ऱीका ने बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिया. दक्षिण अफ्ऱीका ने कुल पांच गेंदबाजों का उपयोग किया और सिर्फ़ पार्नेल को ही विकेट हासिल नहीं हुआ.

टी20 वल्र्ड कप में दक्षिण अफ्ऱीका के लिए पहला शतक जड़ने वाले राइली रुसो को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है. राइली रुसो ने जीत के बाद कहा, "मैं जीत में शतक के साथ योगदान देने से काफी खुश हूं. मैं सिर्फ़ गेंद को उसकी मेरिट खेलने पर प्रयास कर रहा था। मैंने पिछले पांच-छह सालों में अपनी बैटिंग पर बहुत मेहनत की है. डिकॉक के साथ बल्लेबाजी करने में काफी आनंद आया। वह स्क्वायर ऑफ द विकेट खेल रहे थे और मैं सामने की तरफ प्रहार कर रहा था.''

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट