Sourav Ganguly Death Threat: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी, बोले- 'पुलिस करेगी जरूरी कार्रवाई'

54 वर्षीय सौरव गांगुली को पहले से ही वाई श्रेणी (Y-Category) सुरक्षा प्राप्त है. ताजा धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है ताकि उनके और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Former India Captain Sourav Ganguly Receives Death Threat: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और उनकी पत्नी डोना गांगुली (Dona Ganguly) को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सोमवार, 10 अगस्त को गांगुली के कार्यालय में दो धमकी भरे पत्र पहुंचे, जिनमें उन्हें और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें: India vs Sri Lanka 1st Test Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

सौरव गांगुली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है और उन्हें पूरा भरोसा है कि पुलिस जल्द ही इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी.

सौरव गांगुली ने पुलिस जांच पर जताया भरोसा

धमकी मिलने के बाद सौरव गांगुली ने कहा, "हमने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी है. मुझे पूरा विश्वास है कि पुलिस इस मामले को सुलझा लेगी. जिस नंबर से धमकी मिली है, वह यहीं का है. उम्मीद है कि पुलिस जरूरी कार्रवाई करेगी. मुझे सुरक्षा भी मिली हुई है."

 

 

धमकियां मिलने पर सौरव गांगुली:

कोलकाता पुलिस और STF कर रही जांच

मामले की जांच कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और सुरक्षा निदेशालय की टीम कर रही है. जांच एजेंसियां धमकी भरे पत्रों, उनके स्रोत और कूरियर के जरिए भेजे जाने की पूरी जानकारी जुटा रही हैं. शुरुआती जांच में पत्र में दिए गए एक मोबाइल नंबर का संबंध बेलघरिया निवासी अरुण कुमार नाम के व्यक्ति से जुड़ा पाया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पत्र वास्तव में उसी ने भेजा है या उसकी पहचान का गलत इस्तेमाल किया गया है.

छह महीने से मिल रहे थे धमकी भरे पत्र

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांगुली परिवार को पिछले करीब छह महीने से धमकी भरे पत्र मिल रहे थे. शुरुआत में इन्हें किसी उत्साही प्रशंसक की हरकत मानकर नजरअंदाज किया गया, लेकिन हाल के पत्रों में बढ़ती आक्रामक भाषा और स्पष्ट जान से मारने की धमकी के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.

बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

54 वर्षीय सौरव गांगुली को पहले से ही वाई श्रेणी (Y-Category) सुरक्षा प्राप्त है. ताजा धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है ताकि उनके और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share Now