निशानेबाजी: अनीश भानवाला ने जूनियर विश्व कप में जीता गोल्ड मेडल
भारत के युवा निशानेबाज अनीश भानवाला ने यहां जारी आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया. 16 वर्षीय अनीश ने बुधवार को क्वालीफिकेशन राउंड में 584 का स्कोर करने के बाद फाइनल में 29 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
भारत के युवा निशानेबाज अनीश भानवाला (Anish Bhanwala) ने यहां जारी आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया. 16 वर्षीय अनीश ने बुधवार को क्वालीफिकेशन राउंड में 584 का स्कोर करने के बाद फाइनल में 29 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
भारत के दो अन्य निशानेबाज आदर्श सिंह और अग्नेया कौशिक भी अनीश के साथ फाइनल में पहुंचे. लेकिन उन्होंने क्रमश : 17 और नौ का स्कोर किया, जिससे वे चौथे और छठे नंबर पर रहे.
यह भी पढ़ें- दिल्ली निशानेबाजी विश्व कप से ओलंपिक कोटा वापिस लिया गया
रूस के इगोर इस्माकोव ने 23 अंकों के साथ रजत और जर्मनी के फ्लोरियन पीटर ने 19 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया. भारत टूर्नामेंट में अब तक आठ स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुका है.