Australia Best Test Player of the Year Trophy: ऑस्ट्रेलिया के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर पुरस्कार को मिला शेन वार्न का नाम

ऑस्ट्रेलिया में पुरुष क्रिकेटरों को मिलने वाले वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर के पुरस्कार का नाम दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न के नाम पर रखा गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने सोमवार को यह घोषणा की.

पूर्व ऑस्ट्रलियाई क्रिकेटर शेन वार्न ( Photo Credit Twitter/@cricket.com.au)

मेलबर्न, 26 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया में पुरुष क्रिकेटरों को मिलने वाले वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर के पुरस्कार का नाम दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न के नाम पर रखा गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने सोमवार को यह घोषणा की. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कारों के पुरुष वर्ग में शेन वार्न वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर का पुरस्कार हर साल दिया जाएगा. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 189 रनों पर समेटा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन के सीईओ टॉड ग्रीनबर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान यह घोषणा की। वार्न का इस साल के शुरू में थाईलैंड में निधन हो गया था.

क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार हॉकले ने कहा,‘‘ ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक शेन वार्न के टेस्ट क्रिकेट में असाधारण योगदान को याद करने के लिए यह उचित होगा कि इस पुरस्कार का नामकरण उनके नाम पर किया जाए.’’

वार्न ने 2005 में 40 विकेट हासिल करने के लिए 2006 में स्वयं यह पुरस्कार हासिल किया था.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कारों की घोषणा 30 जनवरी को की जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड