Bangladesh ODI Squad vs India Announced: भारत के खिलाफ शाकिबुल हसन की वापसी से मजबूत होगी बांग्लादेश

शाकिब अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे जिसमें बांग्लादेश को ट्वेंटी20 और वनडे श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा था।

Photo Credit :ICC

शाकिब अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे जिसमें बांग्लादेश को ट्वेंटी20 और वनडे श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा था. जिम्बाब्वे श्रृंखला से पहले शाकिब ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर बांग्लादेश की पहली जीत में 64 गेंद में 77 रन की पारी खेलकर अहम भूमिका निभायी थी. बांग्लादेश ने बाद में दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर पहली वनडे श्रृंखला (2-1 से) जीती थी. यह भी पढ़ें: एकदिवसीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत करने उतरेगी भारत, जानिए कब- कहां और कैसे देखें मुक़ाबला

मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने गुरूवार को कहा, ‘‘शाकिब की टीम में वापसी से हमारी वनडे टीम और मजबूत होगी. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत बहुत मजबूत टीम है लेकिन हमें अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है क्योंकि हम अपने मैदान पर खेलेंगे। यह टीम भारत को चुनौती दे सकती है.

वर्ष 2015 के बाद यह बांग्लादेश में भारत की पहली द्विपक्षीय श्रृंखला होगी. इसके बाद दो टेस्ट मैच खेले जायेंगे. दोनों टीमों के बीच तीन वनडे चार, सात और 10 दिसंबर को खेल जायेंगे जबकि पहला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर और दूसरा 22 से 26 दिसंबर तक होगा.

बांग्लादेश टीम इस प्रकार है :

तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, अनामुल हक, शाकिबुल हसन, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, यासिर अली चौधरी, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, तास्किन अहमद, हसन महमूद, इबादत हुसैन चौधरी, नासुम अहमद, महमूदुल्लाह, नजमुल हुसैन शांटो, नुरूल हसन सोहन.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड