एमएस धोनी की बेटी जीवा और शाहरुख खान की ये सुपर क्यूट फोटोज इंटरनेट पर हुई वायरल
आईपीएल 2019 में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स काफी बढ़िया परफॉर्म कर रही है...
बॉलीवुड के बादशाह कहे जानेवाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) न युवाओं के बल्कि बच्चों के भी काफी फेवरेट हैं. शाहरुख खान भी जब बच्चों के बीच होते हैं तो उनकी एक अलग ही पर्सनालिटी देखने को मिलती है. शाहरुख खान वाकई बच्चों का भी दिल जीतने में ज्यादा वक्त नहीं लगाते. अभी हाल ही में शाहरुख खान और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) की फोटोज देखने को मिली है.
इन फोटोज में शाहरुख जीवा के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. जीवा के अलावा वहां और भी बच्चे नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये क्यूट पिक्चर्स काफी वायरल (viral) हो रही है और इन तस्वीरों को देखकर ये कहा जा सकता है कि शाहरुख को भी बच्चों से काफी लगाव है.
आपको बता दें कि ये तस्वीरें वैसे तो पुरानी हैं लेकिन इन दिनों आईपीएल सीजन (IPL season) के चलते ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
View this post on Instagram
बता दें कि आईपीएल 2019 (IPL 2019) में शाहरुख की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) काफी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है. इसी के साथ शाहरुख अपनी इस टीम को लेकर जगह-जगह टूर कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2019 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

