क्रिकेट

Sai Sudharsan Ruled Out Of India vs Sri Lanka 2026 Test Series: चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

भारतीय टीम पहले से ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सेवाओं से भी वंचित है. बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है. शुभमन गिल इस दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे.

Sai Sudharsan Ruled Out Of India vs Sri Lanka 2026 Test Series: चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

Sai Sudharsan Ruled Out Of India vs Sri Lanka 2026 Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर की चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 वर्षीय बल्लेबाज पूरी तरह फिट नहीं हो सके, जिसके चलते वह श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ नहीं जा पाए. India vs Sri Lanka Test Series 2026: श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट, रविचंद्रन अश्विन टॉप पर

साई सुदर्शन को फिटनेस क्लियरेंस मिलने की शर्त पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, उन्होंने बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन किया और बल्लेबाजी व फील्डिंग अभ्यास भी किया, लेकिन उनके दाहिने पैर में दर्द पूरी तरह खत्म नहीं हुआ.

एक सूत्र ने बताया कि, "साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग की, लेकिन 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट तक पूरी तरह फिट होना संभव नहीं था."

श्रीलंका दौरे से शुरू होगा WTC 2025-27 अभियान

भारत का श्रीलंका दौरा ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र की शुरुआत करेगा. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में होगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे.

टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका

साई सुदर्शन हाल के समय में शानदार फॉर्म में थे. पिछले महीने श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की दो मैचों की रेड-बॉल सीरीज में उन्होंने चार पारियों में 332 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने दो शतक लगाए और 166 की शानदार औसत से रन बनाए.

इसके अलावा जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में उन्होंने 81 रन की अहम पारी खेली थी. टेस्ट क्रिकेट में अब तक उन्होंने 7 मैचों में 383 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं.

देवदत्त पडिक्कल को मिल सकता है मौका

साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में नंबर-3 बल्लेबाजी क्रम की जिम्मेदारी देवदत्त पडिक्कल को मिल सकती है. पडिक्कल पहले से ही श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने कोलंबो में श्रीलंका इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में शानदार शतक लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है.

पहले ही बाहर हो चुके हैं जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम पहले से ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सेवाओं से भी वंचित है. बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है. शुभमन गिल इस दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे.

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

वॉर्म-अप मैच: 7-9 अगस्त 2026, एनसीसी ग्राउंड, कोलंबो (सुबह 10:00 बजे)

पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त 2026, गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (सुबह 10:00 बजे)

दूसरा टेस्ट: 23-27 अगस्त 2026, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो (सुबह 10:00 बजे).

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2026 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).