Ind vs Aus 3rd Test: करारी हार-फाइन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए और एक बुरी खबर, ये धाकड़ भारतीय बल्लेबाज टीम इंडिया से जुड़ेगा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद सिडनी में क्वारंटीन में हैं और वह बुधवार को मेलबर्न में टीम से जुड़ेंगे.

रोहित शर्मा साथी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करते हुए (Photo Credits: Instagram/rohitsharma45)

मेलबर्न, 29 दिसम्बर: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद सिडनी (Sydney) में क्वारंटीन में हैं और वह बुधवार को मेलबर्न (Melbourne) में टीम से जुड़ेंगे. हालांकि टीम से जुड़ने के बाद भी रोहित का सात जनवरी से आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलना तय नहीं है. सिडनी में जारी कोविड-19 में अगर सुधार नहीं होती है तो तीसरे टेस्ट को मेलबर्न स्थानांतरित किया जा सकता है.

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि टीम प्रबंधन रोहित से बात करेगी कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर इसके बाद उनकी उपलब्धता पर कोई फैसला लिया जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

यह भी पढ़े: विश्व क्रिकेट की सबसे शानदार वापसी में से एक: शास्त्री.

शास्त्री ने मैच के बाद कहा, " रोहित बुधवार को टीम से जुड़ेंगे. हम उनसे बातचीत करेंगे कि शारीरिक रूप से वह कितना फिट है क्योंकि वह पिछले कुछ सप्ताह से क्वारंटीन में हैं. हम देखेंगे कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर उसके बाद ही उन पर कोई फैसला लिया जाएगा."

अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पांचवीं बार आईपीएल चैम्पियन बनाने वाले रोहित आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे. हालांकि इसके बावजूद वह क्वालीफायर-1 और फाइनल खेले थे. इसके बाद वह बेंगलुरु (Bengaluru) में नेशनल क्रिकेट अकेडमी में गए थे. रोहित टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दिसंबर के मध्य में आस्ट्रेलिया पहुंचे थे और फिलहाल वह क्वारंटीन में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड