Road Safety World Series 2021: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का फाइनल मैच आज, इंडिया लीजेंड्स का मुकाबला श्रीलंका लीजेंड्स के साथ

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज (रविवार) रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में इंडिया लेजेंडस का सामना श्रीलंका लेजेंडस से होगा और यह मुकाबला 2011 विश्व कप में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल की तरह होगा.

सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: PTI)

रायपुर, 21 मार्च: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium) में आज (रविवार) रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में इंडिया लेजेंडस का सामना श्रीलंका लेजेंडस (Sri lankan legends) से होगा और यह मुकाबला 2011 विश्व कप में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल की तरह होगा. इंडिया लेजेंडस (India legends) के पास इस समय उस विश्व कप टीम के पांच खिलाड़ी हैं, जबकि श्रीलंका के पास 2011 विश्व कप उपविजेता टीम के छह खिलाड़ी फिलहाल इस टीम में हैं. सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया लेजेंडस की टीम में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, यूसुफ पठान और मुनाफ पटेल जैस खिलाड़ी हैं, जबकि तेज गेंदबाज जहीर खान पिछले साल इस टीम का हिस्सा थे.

इस बीच, श्रीलंका लेजेंडस टीम में कप्तान तिलकरत्ने दिलशान, रंगना हेराथ, नुवान कुलसेकरा, अजंता मेंडिस, चमारा सिल्वा और उपुल थरंगा शामिल हैं जो 2011 विश्व कप उपविजेता टीम का हिस्सा थे. कप्तान तेंदुलकर के नेतृत्व में इंडिया लेजेंडस 2011 विश्व कप फाइनल के प्रदर्शन को दोहराने के लिए उत्सुक होगा, जबकि दिलशान के पास इस मुकाबले को जीतकर विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने का मौका होगा. दोनों टीमें पूरे टूनार्मेंट में शानदार फॉर्म में रही हैं और एक-दूसरे से आगे निकलने की इच्छुक होंगी. तेंदुलकर की टीम में मजबूत और विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम हैं, जिनमें कप्तान सहित सहवाग, युवराज, यूसुफ, कैफ, इरफान और मनप्रीत सिंह गोनी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. यह भी पढ़ें : Road Safety World Series 2021: श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, फाइनल में रविवार को इंडिया लीजेंड्स होगी भिडंत

श्रीलंका की टीम भी कम नहीं है. सीजन में टॉप स्कोररों की सूची में शीर्ष तीन में उनके दो बल्लेबाज हैं. दिलशान सात मैचों में 250 रन बनाकर, दो अर्धशतक के साथ शीर्ष पर हैं और उसके बाद थरंगा हैं, जो पांच मैचों में 224 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं. इंडिया को हालांकि श्रीलंका की गेंदबाजी से सतर्क रहना होगा, जिसके गेंदबाज टॉप फॉर्म में हैं, खासकर आफ स्पिनर दिलशान. उनके अलावा पिछले मैच में पांच विकेट लेने वाले कुलसेकरा और धमिका प्रसाद पूरी गति से विरोधियों के लिए अपनी गेंदबाजी से खतरा बने हुए हैं. कुलसेकारा को पिछले मैच में दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट मिले थे. इंडिया को अपने गेंदबाजी विभाग में कड़ी मेहनत करनी होगी. पिछली बार जब इंडिया लेजेंडस और श्रीलंका लेजेंडस की भिड़ंत हुई थी, तो इंडिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी.

टीमें : (संभावित:)

इंडिया लेजेंडस : सचिन तेंदुलकर (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, एस बद्रीनाथ, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, मुनाफ पटेल, मनप्रीत सिंह गोनी, प्रज्ञान ओझा, आर विनय कुमार, नोएल डेविड, नमन ओझा.

श्रीलंका लेजेंड्स : तिलरत्ने दिलशान(कप्तान), चमारा सिल्वा, दुलंजना विजिनसिंघे, मलिंदा वारनपुरा, सनथ जयसूर्या, उपुल थरंगा, अजंता मेंडिस, धमिका प्रसाद, नुवान कुलसेकरा, रंगना हेराथ, थिलन तुषारा, चिंतका जयसिंघे, परवेज महारूफ, रसेल आर्नोल्ड, चमारा कपुगेदरा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट