Ravi Shastri on Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह भारत के सर्वकालिक महानतम तेज गेंदबाज हैं; रवि शास्त्री

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत के पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया है. भारत-इंग्लैंड के बीच लीड्स में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी है है. मैच के दूसरे दिन बुमराह ने 12 ओवरों में 48 रन देकर तीन शिकार किए, जबकि भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप के शेष खिलाड़ी उनका साथ देने में नाकाम रहे.

Ravi Shastri (img: tw )

नई दिल्ली, 22 जून : भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत के पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया है. भारत-इंग्लैंड के बीच लीड्स में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी है है. मैच के दूसरे दिन बुमराह ने 12 ओवरों में 48 रन देकर तीन शिकार किए, जबकि भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप के शेष खिलाड़ी उनका साथ देने में नाकाम रहे. रवि शास्त्री ने 'स्काई स्पोर्ट्स' के साथ बातचीत में कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि वह भारत के सबसे महान तेज गेंदबाज हैं. मैंने कपिल देव के साथ खेला है, लेकिन यह खिलाड़ी अलग है. वह किसी भी सर्फेस पर, किसी भी फॉर्मेट में किसी भी विपक्षी टीम को ध्वस्त कर सकते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता था कि मैल्कम मार्शल सबसे बेहतरीन गेंदबाज थे, जो बल्लेबाज को पढ़कर उसे सेट करते थे, लेकिन बुमराह उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं. जहां मैंने बुमराह को बेहतर होते देखा है, वह है नई गेंद से स्विंग हासिल करना. जब वह नई गेंद से स्विंग कराने लगते हैं, तो दुनिया का कोई भी बल्लेबाज उन्हें आसानी से नहीं खेल सकता." यह भी पढ़ें : IND vs ENG 1st Test 2025 Day 3 Live Score Updates: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, मोहम्मद सिराज ने बेन स्टोक्स को किया आउट, टीम इंडिया अभी भी 195 रनों से आगे

शास्त्री ने कहा, "मुझे लगता है कि मैल्कम मार्शल बल्लेबाज को पढ़ने और उसे फंसाने में सबसे अच्छे थे. लेकिन यह खिलाड़ी भी पीछे नहीं है. मैंने बुमराह को नई गेंद से स्विंग प्राप्त करने में सुधार करते देखा है. जब वह नई गेंद को स्विंग कर रहा होता है, तो दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए उसका मुकाबला करना मुश्किल हो जाता है, एक्शन और देर से रिलीज के साथ."

शास्त्री ने यह भी कहा कि भारत के पास अभी भी बढ़त है. अगर बुमराह पहले घंटे में गेंद से और जादू दिखाते हैं, तो इंग्लैंड पर बढ़त बना सकते हैं. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारत निराश होगा कि उन्होंने 75 या 80 रन और नहीं जोड़े, लेकिन दूसरे दिन के अंत में रूट को आउट करके उन्होंने स्थिति को बराबर कर दिया. मुझे लगता है कि वह अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं. उनके पास बोर्ड पर रन हैं. आप जानते हैं कि बुमराह क्या कर सकते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SL, Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह, मुकाबले में ये बने रिकॉर्ड्स

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगा रोमांचक मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 Semi Final Live Score Update: एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट