पंजाब की मुक्केबाज सिमरनजीत कौर ने प्रेसिडेंट्स कप में जीता स्वर्ण पदक

पंजाब के लुधियाना जिले के गांव चकर की सिमरनजीत कौर ने इंडोनेशिया के शहर लाबूआन बाजू में सम्पन्न हुए 23वें प्रेसिडेंट्स कप अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है.

सिमरनजीत कौर (Photo Credits: Getty Images)

पंजाब के लुधियाना जिले के गांव चकर की सिमरनजीत कौर (Simranjeet Kaur) ने इंडोनेशिया के शहर लाबूआन बाजू में सम्पन्न हुए 23वें प्रेसिडेंट्स कप अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है. भारत के मुक्केबाजी दल ने इस टूर्नामेंट में कुल सात स्वर्ण और दो रजत पदक जीते, जिनमें से चार महिला मुक्केबाजों ने जीते हैं. पंजाब की सिमरनजीत कौर के अलावा ओलंपिक पदक विजेता एमसी मेरीकॉम, जमुना बोरो और मोनिका ने स्वर्ण पदक जीते.

पंजाब के खेल और युवा सेवाएं एवं प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने चकर गांव की सिमरनजीत कौर की इस शानदार उपलब्धि पर मुबारकबाद दी है. उन्होंने कहा कि चकर गांव की लड़कियों ने मुक्केबजी में देश-विदेश में नाम कमाया है. उन्होंने कहा, "सिमरनजीत कौर ने पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और अब उन्होंने प्रेसिडेंट्स कप में स्वर्ण पदक जीतकर फिर से राज्य का नाम रौशन किया है.

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्डन गर्ल हिमा दास को दी बधाई

स्वर्गीय कमलजीत सिंह और राजपाल कौर की बेटी सिमरनजीत कौर पहले 64 किलोग्राम वर्ग में नुमायंदगी करती थी जबकि ओलम्पिक खेल में 60 किलोग्राम वर्ग होता है. इसके लिए उन्होंने अपना वर्ग बदल कर 60 किलोग्राम कर लिया.

इससे पहले कौर ने बैंकॉक में हुई एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था और अब प्रेसिडेट्स कप फाइनल में एशियाई खेल की पदक विजेता मेजबान इंडोनेशिया की मुक्केबाज हसानाह हुसवातुन को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड