प्रो-कबड्डी लीग-6: जयपुर पिंक पैंथर्स को धूल चटाकर यू मुम्बा ने दर्ज की पहली जीत

सिद्धार्थ देसाई के बेहतरीन 13 अंकों की मदद से यू मुम्बा ने बुधवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 39-32 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 में अपनी पहली जीत दर्ज की. जोन-ए में जयपुर को सीजन के अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

प्रो-कबड्डी लीग-6 में जयपुर की पहली हार (Photo Credits: Twitter @U_Mumba)

चेन्नई: सिद्धार्थ देसाई के बेहतरीन 13 अंकों की मदद से यू मुम्बा ने बुधवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 39-32 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 में अपनी पहली जीत दर्ज की. जोन-ए में जयपुर को सीजन के अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, यू मुम्बा ने अपने पहले मैच में पुनेरी पल्टन से 32-32 से टाई खेला था.

यहां जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुम्बा की टीम हाफ टाइम तक 13-15 से पीछे थी लेकिन दूसरे हाफ में उसने शानदार खेल दिखाते हुए जयपुर को पराजित कर दिया.

मुम्बा के लिए देसाई के अलावा फजल अत्राचली ने तीन और सुरेंद्र सिंह ने दो अंक जुटाए. मुम्बा ने रेड से 22, टैकल से 10, आलआउट से चार और तीन अतिरिक्त अंक भी अपने खाते में जोड़े.

वहीं, जयपुर के लिए नितिन रावल ने आठ, अनुप कुमार ने चार, मोहित छिल्लर ने तीन और संदीप धुल ने तीन अंक हासिल किए. जयपुर की टीम को रेड से 14, टैकल से 10, आलआउट से दो और छह अतिरिक्त अंक भी मिले.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड