प्रो कबड्डी लीग: मोनू और रवि कुमार का शानदार प्रदर्शन, पुनेरी पल्टन ने जयपुर को 29-25 से दी मात
मोनू और रवि कुमार के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुनेरी पल्टन ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 24वें मैच में शुक्रवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-25 से हरा दिया.
पुणे: मोनू और रवि कुमार के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुनेरी पल्टन ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 24वें मैच में शुक्रवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-25 से हरा दिया. पुनेरी की जोन-ए में छह मैचों में यह तीसरी जीत है और वह 20 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है. वहीं जयपुर की तीन मैचों में यह दूसरी हार है और वह तालिका में सबसे नीचे हैं.
मेजबान पुनेरी की टीम यहां श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ में 13-12 से आगे थीं और दूसरे हाफ में भी उसने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए 29-25 से मैच जीत लिया. पुनेरी के लिए मोनू ने सात, रवि ने छह और संदीप नरवाल तथा अक्षय जाधव ने तीन-तीन अंक लिए। वहीं टीम ने रैड से नौ टैकल से 18 और दो अतिरिक्त अंक हासिल किए. यह भी पढ़े-प्रो कबड्डी लीग: पुणे को उसके घर में गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स ने दी मात
जयपुर के लिए दीपक हुड्डा ने आठ, मोहित छिल्लर और संदीप ध्रुल ने चार-चार अंक जुटाए. टीम ने रैड से नौ, टैकल से 14 और ऑलआउट से दो अंक अर्जित किए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2018 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

