प्रो कबड्डी लीग: गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स ने तमिल थलाइवाज को 36-25 से हराया

गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के पटना लेग के दूसरे मैच में शुक्रवार को तमिल थलाइवाज को 36-25 से हरा दिया.

गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स (Photo Credit: Facebook)

पटना: गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के पटना लेग के दूसरे मैच में शुक्रवार को तमिल थलाइवाज को 36-25 से हरा दिया. पिछले सीजन की उपविजेता गुजरात की चार मैचों में यह दूसरी जीत है. टीम ने छठे सीजन के चार मैचों में अब तक एक हार झेली है जबकि दो जीत के अलावा एक मैच टाई रहा है.

वहीं, थलाइवाज को आठ मैचों में छठी शिकस्त झेलनी पड़ी है. थलाइवाज ने इस सीजन में अपना पहला मैच जीता था, लेकिन इसके बाद उसे लगातार पांच मैचों में मात मिली थी. गुजरात टीम यहां पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में 16-14 से आगे थी और उसने दूसरे हाफ में भी लगातार अंक लेते हुए 36-25 से मैच अपने नाम कर लिया. यह भी पढ़ें-प्रो कबड्डी लीग: पुनेरी पल्टन ने लगाई जीत की हैट्रिक, बेंगलुरु बुल्स की पहली हार

गुजरात के लिए सचिन ने सर्वाधिक 12 अंक लिए. उनके अलावा अजय कुमार ने सात और महेंद्र राजपूत ने चार अंक जुटाए. गुजरात ने रेड से 21, टैकल से 13 और ऑलआउट से दो अंक हासिल किए. तमिल की टीम ने रेड से 18 और टैकल से सात अंक जुटाए. तमिल के लिए अजय ठाकुर ने सात, सुकेश हेगडे ने छह और अमित हुडडा तथा जसवीर सिंह ने चार-चार अंक अर्जित किए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Hagley Oval Pitch Report: हेग्ले ओवल में भारतीय बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बरपाएगी कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को उसके घर में हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना पाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Preview: क्राइस्टचर्च में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Christchurch Weather Update: क्राइस्टचर्च में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? दूसरे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल