Pro Kabaddi League 2019: रोमांचक मुकाबले में यूपी योद्धा और तमिल थलाइवाज का मैच हुआ टाई
कबड्डी लीग के 29वें मुकाबले में आज पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स स्टेडियम में रोमांच की पराकाष्ठा तक चले मुकाबले में तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धा का मैच टाई रहा. बता दें कि यूपी योद्धा के लिए यह लगातार दूसरा मैच टाई रहा, वहीं तमिल थलाइवाज के लिए इस सीजन का यह पहला मैच टाई रहा.
Pro Kabaddi League 2019: प्रो कबड्डी लीग के 29वें मुकाबले में आज पटना (Patna) के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स (Patliputra Sports Complex) स्टेडियम में रोमांच की पराकाष्ठा तक चले मुकाबले में तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas) और यूपी योद्धा (UP Yoddha) का मैच टाई रहा. बता दें कि यूपी योद्धा के लिए यह लगातार दूसरा मैच टाई रहा, वहीं तमिल थलाइवाज के लिए इस सीजन का यह पहला मैच टाई रहा.
बता दें कि पहले हाफ में यूपी योद्धा की टीम 16-11 से आगे थी. यूपी के लिए रेडिंग में रिशांक देवाडिगा ने 3 और मोनू गोयत ने 2 अंक हासिल किए, वहीं तमिल थलाइवाज की तरफ से राहुल चौधरी ने पहले हाफ में 3 अंक हासिल किए. डिफेन्स में यूपी की तरफ से सुमित और आशु सिंह ने बढ़िया प्रदर्शन किया और टीम को बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया. पहले हाफ में तमिल थलाइवाज एक बार ऑल आउट भी हुई.
यह भी पढ़ें- Pro Kabaddi League 2019: दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 35-24 से हराया
वहीं दूसरे हाफ के 31वें मिनट में यूपी योद्धा की टीम के ऑल आउट होने से स्कोर 23-23 की बराबरी पर हो गया. 36वें मिनट में स्कोर फिर से 26-26 के साथ बराबर हुआ. इसके बाद भी दोनों टीमों ने एक दूसरे को आगे नहीं जाने दिया और अंत में मुकाबला 28-28 से टाई रहा.
आज के मैच में तमिल थलाइवाज के लिए राहुल चौधरी और शब्बीर बापू ने क्रमशः 5-5 अंक हासिल किए. वहीं यूपी के लिए रिशांक ने भी 5 अंक हासिल किए. डिफेन्स में यूपी के लिए यूपी के लिए सुमित ने 4 और तमिल के लिए मंजीत छिल्लर ने 4 अंक हासिल किए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2019 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

