प्रो कबड्डी लीग: यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बिच खेला गया रोमांचक मैच हुआ ड्रॉ

यूपी योद्धा ने यहां अपने घरेलू मैदान शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ 30-30 से रोमांचक ड्रॉ खेला.

यूपी योद्धा (Photo Credit: Twitter)

ग्रेटर नोएडा: यूपी योद्धा ने यहां अपने घरेलू मैदान शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ 30-30 से रोमांचक ड्रॉ खेला. जोन-बी के इस मैच में यूपी के कप्तान रिशांक देवाडिगा ने दमदार खेल दिखाया और सुपर 10 लगाते हुए अपनी टीम के लिए ड्रॉ अर्जित किया. डिफेंस में उन्हें नीतेश कुमार का भी अच्छा साथ मिला. नीतेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल चार अंक हासिल किए. बंगाल वॉरियर्स के लिए टीम के स्टार रेडर मनिंदर सिंह स्टार खिलाड़ी साबित हुए और उन्होंने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 14 अंकों का योगदान दिया.

पहले हाफ की समाप्ति तक बंगाल वॉरियर्स के पास 12-11 से मामूली बढ़त थी. दोनों टीमों ने दूसरे हाफ की धीमी शुरुआत की और पहले पांच-छह मिनट तक ज्यादा अंक अर्जित नहीं किए. हालांकि, अंत में दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाया और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ. दूसरे हाफ में मेजबान टीम 19 जबकि बंगाल ने 18 अंक हासिल किए.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड