क्रिकेट

PCB: रमीज राजा के पेट प्रोजेक्ट के पहले सीजन में पीसीबी को हुआ भारी नुकसान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा की पसंदीदा परियोजना पाकिस्तान जूनियर लीग (पीजेएल) ने पीसीबी की तिजोरी लगभग खाली कर दी है. मीडिया ने यह जानकारी दी.

PCB: रमीज राजा के पेट प्रोजेक्ट के पहले सीजन में पीसीबी को हुआ भारी नुकसान
Rameez Raja (Photo Credits Twitter)

इस्लामाबाद, 30 दिसंबर :पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा की पसंदीदा परियोजना पाकिस्तान जूनियर लीग (पीजेएल) ने पीसीबी की तिजोरी लगभग खाली कर दी है. मीडिया ने यह जानकारी दी. समा टीवी ने बताया कि पीजेएल के पहले सीजन में, पीसीबी ने 990 मिलियन पीकेआर यानि पाकिस्तानी रुपया से अधिक का नुकसान उठाया. इसने केवल 190 मिलियन पीकेआर अर्जित किया, यानि 800 मिलियन पीकेआर का घाटा हुआ.

खर्च किए गए धन में से, एक सूत्र ने कहा कि 280 मिलियन से अधिक पीकेआर केवल आयोजन पर खर्च किए गए. क्रिकेटरों और सहायक कर्मचारियों को दी जाने वाली अन्य फीस 440.28 मिलियन पीकेआर थी. समा टीवी ने बताया कि उनके दैनिक भत्ते के लिए, पीसीबी ने 20 मिलियन से अधिक पीकेआर खर्च किए. इसके अलावा, सुरक्षा के लिए अन्य 20 मिलियन पीकेआर खर्च किए गए. लॉजिटिस्क ने 140 मिलियन पीकेआर डकार लिए. यह भी पढ़ें : Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत के कार दुर्घटना के बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने फैंस से की स्पेशल रिक्वेस्ट, देखें Tweet

पूर्व अध्यक्ष ने आपातकालीन व्यय के लिए 20 मिलियन पीकेआर भी आवंटित किया था. समा टीवी ने अनुसार, सूत्र ने बताया कि पीसीबी प्रबंधन ने पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया और संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के साथ मामले पर चर्चा कर सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).