Pak vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच ड्रा के बाद टिम साउदी ने अपनी रणनीति का किया बचाव

दोहरे शतकधारी केन विलियम्सन की सराहना करते हुए साउदी ने कहा, "केन बहुत शानदार खेले और उन्होंने हमें ऐसी स्थिति में पहुंचाया कि हम अपनी पारी घोषित कर सकें. टॉस हारने के बाद ऐसी स्थिति में पहुंचना जहां हम जीत के लिए प्रयास कर सकें, मुझे लगता है कि हमने शानदार क्रिकेट खेली."

Tim Southee (Photo: Twitter)

न्यूजीलैंड के नए टेस्ट कप्तान टिम साउदी ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ड्रा टेस्ट में अपनी रणनीति का बचाव किया है. न्यूजीलैंड इस मैच में एक समय बेहद मजबूत स्थिति में था लेकिन टेस्ट ड्रा समाप्त हुआ. न्यूजीलैंड मैच के पांचवें और अंतिम दिन पाकिस्तान को आल आउट नहीं कर पाया. पाकिस्तान के पास मात्र 30 रन की बढ़त थी और उसके तीन विकेट बाकी थे. यह भी पढ़ें: पीसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दर्शकों का प्रवेश किया मुफ्त

साउद शकील (नाबाद 55) और नौंवें नंबर के बल्लेबाज मोहम्मद वसीम (43) ने आठवें विकेट के लिए 71 रन जोड़े और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी पारी घोषित कर न्यूजीलैंड के सामने 138 रन का लक्ष्य रखा. न्यूजीलैंड ने 23 ओवर में 61/1 रन बनाये थे कि खराब रोशनी के कारण खेल रोक देना पड़ा.

मैच के बाद साउदी से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अपनी पारी 612-9 पर घोषित करने का अफसोस था,जब केन विलियम्सन अपना दोहरा शतक पूरा कर चुके थे, उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि पाकिस्तान को आउट करने और जो लक्ष्य मिले उसका पीछा करने के लिए हमारे पास चार सत्र काफी होंगे."

दोहरे शतकधारी केन विलियम्सन की सराहना करते हुए साउदी ने कहा, "केन बहुत शानदार खेले और उन्होंने हमें ऐसी स्थिति में पहुंचाया कि हम अपनी पारी घोषित कर सकें. टॉस हारने के बाद ऐसी स्थिति में पहुंचना जहां हम जीत के लिए प्रयास कर सकें, मुझे लगता है कि हमने शानदार क्रिकेट खेली."

साउदी ने कहा, "हमने खुद को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया था जहां हम मैच जीत सकते थे. लेकिन पाकिस्तान ने अच्छा खेल दिखाया खासकर उनके निचले क्रम के बल्लेबाजों ने."

दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट उसी स्थल पर सोमवार से शुरू होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से दी पटखनी, सीरीज में किया 2-2 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड