Ricky Ponting On Virat Kohli's Six: कोहली का स्ट्रेट ड्राइव पर लगाया गया छक्के के फैन हुए पोंटिंग, तारीफ में कह दिए ये शब्द

आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का मानना है कि हारिस रऊफ की गेंद पर कोहली का स्ट्रेट ड्राइव पर लगाया गया छक्का टी20 विश्व कप के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ शॉट्स में से एक कहलायेगा ।

रिकी पोंटिंग

मेलबर्न, सात नवंबर आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का मानना है कि हारिस रऊफ की गेंद पर कोहली का स्ट्रेट ड्राइव पर लगाया गया छक्का टी20 विश्व कप के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ शॉट्स में से एक कहलायेगा. कोहली ने फाइन लेग पर वह छक्का लगाया था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच के 19वें ओवर में दो छक्के लगाकर जीत का मार्ग प्रशस्त किया था. यह भी पढ़ें: गावस्कर ने बताई टीम इंडिया की कमजोर कड़ी, इस खिलाड़ी का फॉर्म चिंता का विषय

कोहली ने नाबाद 82 रन बनाये और भारत ने रोमांचक मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. पोंटिंग ने टी20 विश्व कप की वेबसाइट पर कहा ,‘‘ यह टी20 विश्व कप के इतिहास के सबसे चर्चित शॉट्स में से एक रहेगा.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उन्हें पता होगा कि आखिरी ओवर स्पिनर डालेगा. इससे साबित होता है कि 19वें ओवर की आखिरी दो गेंद कितनी अहम थी.’’

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्होंने अपने कैरियर में कभी वह प्रयास नहीं किया जो कोहली ने किया है.

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने कभी नहीं किया. वह गेंद बैकफुट पर नहीं आ रही थी. उसने अपने शानदार फुटवर्क से वह शॉट खेला.’’

पोंटिंग का मानना है कि कोहली अपनी जबर्दस्त फिटनेस के दम पर वह स्ट्रोक खेल सके. उन्होंने कहा,‘‘ गेंद की उछाल को पकड़कर उन्होंने वह शॉट खेला. वह इतना जबर्दस्त फिट है कि यह शॉट खेल सका.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड