एशियाई खेल 2018: ओडिशा सरकार का बड़ा तोहफा, दुती चंद को देगी 1.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली महिला धावक दुती चंद को 1.5 करोड़ रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है. दुती ने इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया था.

नवीन पटनायक व दुती चंद (Photo Credit: PTI/Twitter )

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली महिला धावक दुती चंद को 1.5 करोड़ रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है. दुती ने इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया था.

दुती ने 100 मीटर की रेस में 11.32 सेकेंड का समय निकाला था। वह 0.02 सेकेंड से स्वर्ण पदक से चूक गई थीं. 100 मीटर में राष्ट्रीय रिकार्ड धारक दुती को ओडिशा के मुख्यमंत्री ने बधाई दी है.

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, "यह गर्व की बात है कि ओडिशा की खिलाड़ी ने 20 साल बाद देश का नाम रोशन किया है. 1998 के एशियाई खेलों में ओडिशा की खिलाड़ी रचिता पांडा मिस्त्री ने कांस्य पदक जीता था."बयान के मुताबिक, उनकी मेहनत, प्रतिबद्धता के कारण मुख्यमंत्री ने दुती को 1.5 करोड़ का ईनाम देने की घोषणा की है.

राज्य का खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान है। ओडिशा नई हाई परफॉर्मेस रीजनल एथलेटिक्स अकादमी खोलने को पूरी तरह से तैयार है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी