New Zealand vs England: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने किया 3-0 से क्लीन स्वीप

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ स्काई स्टेडियम में शनिवार को खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में महज 222 रन पर सिमट गई.

न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

वेलिंग्टन, 1 नवंबर : न्यूजीलैंड (New Zealand) ने इंग्लैंड के खिलाफ स्काई स्टेडियम में शनिवार को खेले गए वनडे सीरीज (ODI Series) के तीसरे मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में महज 222 रन पर सिमट गई. इस टीम को महज 7 रन पर जेमी स्मिथ (5) के रूप में झटका लगा, जिसके बाद 44 के स्कोर तक टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए.

यहां से जोस बटलर ने सैम करन के साथ छठे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की. सैम करन 29 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोस बटलर ने 38 रन की पारी खेली. ब्रायडन कार्स ने जेमी ओवरटन के साथ आठवें विकेट के लिए 50 गेंदों में 58 रन जोड़े. ओवरटन अर्धशतक लगाने वाले इकलौते इंग्लिश खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 62 गेंदों में 2 छक्कों और 10 चौकों के साथ 68 रन की पारी खेली. उनके अलावा, कार्स ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. यह भी पढ़ें : New Zealand vs England, 3rd ODI Match Scorecard: वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 2 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें NZ बनाम ENG मैच का स्कोरकार्ड

विपक्षी टीम की ओर से ब्लेयर टिकनर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, जैकब डफी ने 3 विकेट निकाले. 2 विकेट जकारी फौल्कस के नाम रहे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 44.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने 12.5 ओवरों में 78 रन की साझेदारी की. कॉन्वे 44 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रचिन ने 37 गेंदों में 46 रन की पारी खेली. वहीं, डेरिल मिचेल ने 68 गेंदों में 44 रन बनाए. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 4 चौके शामिल रहे, जबकि कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन और सैम करन ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रायडन कार्स और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट निकाला.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Live Score Update: चटगांव में बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Pitch And Weather Report: चटगांव में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Match Live Streaming: आज बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड