Neeraj Chopra At Diamond League Final Live Streaming: डायमंड लीग के फाइनल में भारत को गोल्ड दिलाने उतरेगें नीरज चोपड़ा, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
डायमंड लीग फाइनल में जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा के मुकाबले का प्रसारण अधिकार भारत में स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के पास है जो इस मुकाबले का स्ट्रीमिंग अपने ऑफिसियल OTT प्लेटफार्म जिओसिनेमा(JioCinema) पर ऑनलाइन स्ट्रीम करेगा. जहां फैंस अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मोबाइल, टैब या स्मार्ट टीवी पर देख सकते है.
Neeraj Chopra At Diamond League Final Live Telecast: भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने प्रतिष्ठित डायमंड लीग की 14 सीरीज के बाद समग्र तालिका में चौथे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. लीग का फाइनल 13 और 14 सितंबर को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में होगा. इस प्रतियोगिता के साथ ही एथलेटिक्स में इस सत्र का समापन भी होगा. इस प्रतियोगिता के साथ ही एथलेटिक्स में इस सत्र का समापन भी होगा. चोपड़ा डायमंड लीग के दोहा और लुसाने चरण में दूसरे स्थान पर रहे थे. उन्होंने कुल 14 अंक अर्जित किए. उन्होंने गुरुवार को ज्यूरिख में आखिरी सीरीज में भाग नहीं लिया था. यह 26 वर्षीय खिलाड़ी चेक गणराज्य के तीसरे नंबर पर रहने वाले जैकब वाडलेच से दो अंक पीछे रहे. यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया
ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और जर्मन स्टार जूलियन वेबर क्रमशः 29 और 21 अंकों के साथ शीर्ष दो स्थानों पर रहे. ज्यूरिख प्रतियोगिता में पीटर्स ने वेबर को पीछे छोड़ दिया था. तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा इस सत्र में फिटनेस से जूझ रहे थे. हरियाणा के खिलाड़ी ने कहा है कि ओलंपिक खेलों से पहले से ही उनकी कमर की चोट उन्हें परेशान कर रही है जो 90 मीटर का आंकड़ा छूने की उनकी राह में बाधा बन रही है. चोपड़ा डायमंड लीग के लुसाने चरण में पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे. पीटर्स ने तब 90.61 मीटर थ्रो किया था.
डायमंड लीग फाइनल 2024 कब और कहां आयोजित होगा?
13 और 14 सितंबर 2024 को डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा के फाइनल का आयोजन किया जाएगा. नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग फाइनल बेल्जियम के ब्रुसेल्स में होने वाला है. नीरज चोपड़ा के डायमंड लीग फाइनल का समय अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है.
डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा का मुकाबला टीवी पर कहां देखें?
डायमंड लीग फाइनल में जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा के मुकाबले का प्रसारण अधिकार भारत में स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के पास है जो अपने टीवी चैनल पर प्रसारित कर सकता है. हालांकि, यह केवल एक विश्व फीड होगा और नीरज चोपड़ा के पुरुष भाला फेंक इवेंट के लिए कोई अलग फीड उपलब्ध नहीं होगी.
डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा का मुकाबले का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
डायमंड लीग फाइनल में जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा के मुकाबले का प्रसारण अधिकार भारत में स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के पास है जो इस मुकाबले का स्ट्रीमिंग अपने ऑफिसियल OTT प्लेटफार्म जिओसिनेमा(JioCinema) पर ऑनलाइन स्ट्रीम करेगा. जहां फैंस अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मोबाइल, टैब या स्मार्ट टीवी पर देख सकते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

