Mukesh Kumar Wedding: क्रिकेटर मुकेश को पसंद आई अपने ही बिहार की दिव्या, हो गई सगाई
मुकेश के परिजनों के मुताबिक, दिव्या सिंह छपरा की रहनेवाली हैं और मुकेश की करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी बताई जा रही है. इस सगाई कार्यक्रम में दोनों परिवार के लोग भी शामिल हुए. सगाई कार्यक्रम के बाद दोनों परिवार के लोग काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए निकल गए.
बिहार के गोपालगंज के रहने वाले मुकेश कुमार मैदान में भले ही अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को आउट कर देते हैं, लेकिन आम जीवन में वे दिव्या की नजरों से ऐसे घायल हुए कि उन्हें जीवन संगिनी बनाने का फैसला ले लिया. आईपीएल 2023 के लिये हुए ऑक्शन में 5.50 करोड़ में खरीदे गए मुकेश ने दिव्या के साथ गोपालगंज के एक निजी होटल में सगाई कर ली. यह भी पढ़ें: अक्षर पटेल ने पत्नी मेहा के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना, देखें VIDEO
वैसे, मुकेश के परिजनों का कहा है कि विवाह की अभी तिथि निश्चित नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि आईपीएल खेलकर लौटने के बाद दोनों परिणय सूत्र में बंध जाएंगे.
बिहार के छपरा की रहनेवाली दिव्या सिंह, मुकेश कुमार सिंह की लाइफ पार्टनर बनेगी. मुकेश और दिव्या की सगाई के मौके पर आयोजित एक समारोह में नजदीकी लोगों को बुलाया गया था.
इस समारोह में गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार, एसडीपीओ संजीव कुमार भी शामिल हुए.
मुकेश के परिजनों के मुताबिक, दिव्या सिंह छपरा की रहनेवाली हैं और मुकेश की करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी बताई जा रही है. इस सगाई कार्यक्रम में दोनों परिवार के लोग भी शामिल हुए. सगाई कार्यक्रम के बाद दोनों परिवार के लोग काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए निकल गए.
सगाई की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक वीडियो में मुकेश और दिव्या डांस करते भी नजर आ रहे है.
मुकेश गोपालगंज सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव निवासी स्व. काशीनाथ के पुत्र हैं. पिता के निधन के बाद से उनकी मां मालती देवी मां-बाप की जिम्मेदारियां निभाती हैं.
रणजी ट्रॉफी के लिए इंडिया-ए टीम में बीते साल-2022 में शामिल हुए और बॉल से शानदार प्रदर्शन किया. बेहतर प्रदर्शन के बाद इसी साल इंडिया टीम का हिस्सा बने, हालांकि वे अंतिम 11 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हो सके. आइपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश को साढ़े पांच करोड़ रुपए में टीम का हिस्सा बनाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2023 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

