खेल

Mother’s Day 2019: सचिन तेंदुलकर से लेकर हरभजन सिंह तक, खेल जगत के सितारों ने इस तरह मनाया मदर्स डे, देखें तस्वीरें

दुनियाभर में हर साल मई के महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाता है. आज लोग पूरे उत्साह के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस दिन हर कोई अपनी मां के लिए अपना प्यार बयां करता है.

Mother’s Day 2019: सचिन तेंदुलकर से लेकर हरभजन सिंह तक, खेल जगत के सितारों ने इस तरह मनाया मदर्स डे, देखें तस्वीरें
खेल जगत के सितारों ने मनाया मदर्स डे (Photo Credits: Instagram and Twitter)

दुनियाभर में हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाता है. आज लोग पूरे उत्साह के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस दिन हर कोई अपनी मां के लिए अपना प्यार बयां करता है. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), साइना नेहवाल (Saina Nehwal) और सुरेश रैना (Suresh Raina) जैसी खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरे संदेश लिखे हैं.

सचिन ने अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, "किसी ने सही कहा है, 'भगवान हर जगह मौजूद नहीं हो सकते हैं. इसलिए उन्होंने मां को बनाया.'"

 

View this post on Instagram

 

Someone rightly said, "God could not be everywhere, and therefore he made Mothers" #HappyMothersDay #MothersDay

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on

सुरेश रैना ने लिखा कि, "हैप्पी मदर्स डे मम्मा. आप बिना किसी शर्त के हमसे बहुत प्यार करती हैं और साथ ही आपने हमारे लिए कई चीजें त्याग की है. मैं आप से बहुत प्यार करता हूं."

यह भी पढ़ें:- Happy Mother's Day 2019: जाह्नवी कपूर से लेकर कृति सेनन तक, बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में अपनी मां को किया विश

हरभजन सिंह और साइना नेहवाल ने भी अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए मदर्स डे की शुभकामनाएं दी है.

खेल जगत के सितारों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी मदर्स डे के मौके पर प्यारभरे पोस्ट शेयर किए हैं. इस सूची में कृति सेनन ,सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, करण जौहर जैसे कई सितारों का नाम शुमार है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2019 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).