VIDEO: 'अब पूरा इंडिया ट्रॉफी के पीछे भाग रहा है': पाकिस्तान में Mohsin Naqvi की तारीफ, Asia Cup 2025 हारने के बाद भी थपथपाई जा रही पीठ

भारतीय टीम ने 28 सितंबर को दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल जीत लिया. लेकिन अब इस जीत को लेकर पाकिस्तान में एक नया विवाद खड़ा हो गया है.

Asia Cup 2025 controversy (Photo- @pakclarity/Instagram)

Asia Cup 2025 Controversy: भारतीय टीम ने 28 सितंबर को दुबई में एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 in Dubai) का फाइनल जीत लिया. लेकिन अब इस जीत को लेकर पाकिस्तान में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया और पाकिस्तानी मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) को "हीरो" बताया जा रहा है. वीडियो में, मंच पर मौजूद एक व्यक्ति कहता है कि जब भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, तो नकवी ने धैर्य दिखाया और खड़े रहे.

''फिर उन्होंने ट्रॉफी को अपनी गाड़ी में लादकर वापस ले आए. पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया इसे "राष्ट्रीय गौरव और साहस" की मिसाल के तौर पर पेश कर रहे हैं.''

ये भी पढें: अमिताभ बच्चन ने जयपुर पिंक पैंथर्स टीम की स्पोर्ट्समैनशिप को किया सलाम, दिवंगत मैनेजर को दिया सम्मान

पाकिस्तान में मोहसिन नकवी की तारीफ

भारत में मोहसिन नकवी की आलोचना

इस घटना को लेकर पाकिस्तान में जहां नकवी की तारीफ हो रही है, वहीं, भारत में यह विवाद और आलोचना का विषय बन गई है. क्योंकि भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी और पदक जीतने के असली हकदार थे, लेकिन नकवी के इस कदम ने इसे एक राजनीतिक और अहंकारी प्रदर्शन में बदल दिया.

क्रिकेट विशेषज्ञ और फैन्स की प्रतिक्रिया?

क्रिकेट विशेषज्ञ और फैन्स  इसे खेल भावना के विरुद्ध मान रहे हैं.उनका कहना है कि खेलों में जीत का असली आनंद तब मिलता है जब विजेता को उसका हक मिलता है, न कि तब जब उस पल को राजनीतिक दांव-पेंच या प्रदर्शन के जरिए छीन लिया जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट