Mirabai Chanu Wins At CWG 2026: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक
महिला 48 किलोग्राम फाइनल में मीराबाई चानू की शुरुआत थोड़ी खराब रही. वह अपने पहले प्रयास में 82 किलोग्राम स्नैच उठाने में असफल रहीं. हालांकि, दूसरे प्रयास में उन्होंने यही वजन सफलतापूर्वक उठाया. इसके बाद तीसरे प्रयास में चानू ने 85 किलोग्राम वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स स्नैच रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
Mirabai Chanu Wins Gold Medal at Commonwealth Games 2026: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया. ग्लासगो में रविवार को खेले गए फाइनल में चानू ने कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर भारत को इस संस्करण का पहला गोल्ड मेडल दिलाया. इसके साथ ही उन्होंने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. Commonwealth Games 2026 Day 4 Live Streaming: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन कब, कहां और कैसे देखें लाइव, जानें भारत का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग
स्नैच में बनाया नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड
महिला 48 किलोग्राम फाइनल में मीराबाई चानू की शुरुआत थोड़ी खराब रही. वह अपने पहले प्रयास में 82 किलोग्राम स्नैच उठाने में असफल रहीं. हालांकि, दूसरे प्रयास में उन्होंने यही वजन सफलतापूर्वक उठाया. इसके बाद तीसरे प्रयास में चानू ने 85 किलोग्राम वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स स्नैच रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
इसके बाद क्लीन एंड जर्क में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 105 किलोग्राम वजन उठाया. इस तरह उनका कुल स्कोर 190 किलोग्राम रहा, जो उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने के लिए पर्याप्त साबित हुआ.
कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू का शानदार रिकॉर्ड
मीराबाई चानू का कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है.
2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: महिला 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक.
2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स: महिला 48 किग्रा वर्ग में 196 किलोग्राम कुल वजन उठाकर स्वर्ण पदक और नया गेम्स रिकॉर्ड.
2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स: महिला 49 किग्रा वर्ग में 201 किलोग्राम (88 किग्रा स्नैच + 113 किग्रा क्लीन एंड जर्क) के साथ स्वर्ण पदक.
2026 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: महिला 48 किग्रा वर्ग में 190 किलोग्राम कुल वजन उठाकर लगातार तीसरा स्वर्ण पदक.
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी कायम है दबदबा
कॉमनवेल्थ गेम्स के अलावा मीराबाई चानू ने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया है. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला 49 किग्रा वर्ग में 202 किलोग्राम (87 किग्रा स्नैच + 115 किग्रा क्लीन एंड जर्क) कुल वजन उठाकर रजत पदक जीता था. वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला वेटलिफ्टर बनी थीं.
इसके अलावा उन्होंने 2017 विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था. वहीं 2021 एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 49 किग्रा वर्ग के क्लीन एंड जर्क में 119 किलोग्राम वजन उठाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था.
मीराबाई ने 2022 विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप और 2025 विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी रजत पदक अपने नाम किए.
भारत की ध्वजवाहक ने दिलाया पहला गोल्ड
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक रहीं मीराबाई चानू ने अब देश को पहला स्वर्ण पदक भी दिला दिया है. उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भारतीय वेटलिफ्टिंग की सबसे बड़ी सितारों में से एक हैं और लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ा रही हैं.