ग्रोइन चोट के कारण काउंटी में अब नहीं खेल पाएंगे क्रुणाल पांड्या

भारतीय आलराउंडर क्रुणाल पांड्या ग्रोइन चोट के कारण अब वारविकशायर के लिए काउंटी में रॉयल लंदन वनडे कप में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें यह चोट 17 अगस्त को नॉटिंघमशायर के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी.

Krunal Pandya

बमिर्ंघम , 23 अगस्त : भारतीय आलराउंडर क्रुणाल पांड्या ग्रोइन चोट के कारण अब वारविकशायर के लिए काउंटी में रॉयल लंदन वनडे कप में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें यह चोट 17 अगस्त को नॉटिंघमशायर के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी. पांड्या को यह चोट 37 रन बनाने के दौरान लगी थी और वह दूसरी पारी में क्षेत्ररक्षण करने नहीं लौटे. उन्होंने रविवार को वारविकशायर की डरहम पर जीत में हिस्सा नहीं लिया और मिडलसेक्स के खिलाफ मैच से भी चूक गए.

डाक्टरों से विचार विमर्श करने के बाद पांड्या तीन सप्ताह क्रिकेट एक्शन से बाहर रहेंगे और चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे यदि वारविकशायर नॉकऑउट चरण में पहुंच जाती है. पांड्या ने देश के लिए अब तक पांच वनडे और 19 टी20 खेले हैं. उनकी आखिरी मौजूदगी श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2021 में सफेद बॉल सीरीज में थी. यह भी पढ़ें : टीएमसी अपनी छात्र इकाई के सदस्यों की ऊपरी आयु सीमा घटाकर 25 साल करेगी

रॉयल वनडे कप के पांच मैचों में 31 वषीय पांड्या ने 33.50 के औसत से 134 रन बनाये हैं जिसमें ओवल में सरे के खिलाफ 82 गेंदों में 74 रन की पारी शामिल है. उन्होंने अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से 25 के औसत से नौ विकेट भी हासिल किये हैं जिसमें ससेक्स और लीसेस्टरशायर के खिलाफ लगातार तीन-तीन विकेट भी शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Mahmudul Hasan Groin Injury: बांग्लादेश को तगड़ा झटका!  कमर की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट से बाहर हुए महमूदुल हसन 

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\