दोहा के रास्ते आस्ट्रेलिया लौटेंगे जम्पा और रिचर्डसन

व्यक्तिगत कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बीच में ही छोड़कर घर लौटने की घोषणा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा और केन रिचर्डसन दोहा के रास्ते स्वदेश लौटेंगे.

एडम जाम्पा और केन रिचर्ड्सन (Photo credits: Twitter)

नई दिल्ली, 28 अप्रैल : व्यक्तिगत कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को बीच में ही छोड़कर घर लौटने की घोषणा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा (Adam jampa) और केन रिचर्डसन (Ken Richardson) दोहा के रास्ते स्वदेश लौटेंगे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का हिस्सा रहे दोनों खिलाड़ी आधी रात को विमान पकड़ेंगे. आस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत ने आने वाले विमानों पर 15 मई तक के लिए प्रतिबंध लगा दी है.

एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "एडम जम्पा और केन रिचर्डसन मुंबई में हैं. वे बुधवार रात को दोहा के रास्ते आस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे." तेज गेंदबाज रिचर्डसन ने इस सीजन में एक मैच खेला था, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया था, जबकि जम्पा बिना खेले ही जाएंगे. इससे पहले, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंगलवार को कहा कि आईपीएल में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को वतन लौटने के लिए अपनी खुद की व्यवस्था करनी होगी, क्योंकि उन्होंने निजी तौर पर भारत की यात्रा की है. यह भी पढ़ें : Indian Railways: रेलवे ने विभिन्न राज्यों को 169 कोविड देखभाल कोच सौंपे

वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन ने कहा है कि उन्होंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) से आईपाएल-14 की समाप्ति के बाद उन्हीं पैसों से चार्टर्ड प्लेन किराए पर लेने को कहा है, जो उसे आईपीएल में खेलने के बदले खिलाड़ियों को मिलने वाली फीस के एक हिस्से के रूप में मिलता है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट