IPL 2025: मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रहेंगे हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा ने भी रिटेन किए जाने पर ख़ुशी जताई

मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए जाने के बाद हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा दोनों ही काफ़ी ख़ुश दिखाई दिए. पिछले सीज़न की तमाम आलोचनाओं के बाद भी हार्दिक को रिटेन किया गया और वह टीम के कप्तान बने रहेंगे.

मुंबई, 1 नवंबर : मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए जाने के बाद हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा दोनों ही काफ़ी ख़ुश दिखाई दिए. पिछले सीज़न की तमाम आलोचनाओं के बाद भी हार्दिक को रिटेन किया गया और वह टीम के कप्तान बने रहेंगे. हार्दिक ने कहा कि उनके लिए पिछला साल बहुत उथल-पुथल भरा रहा था लेकिन यह साल उनके लिए शानदार रहा है. उन्‍हें वापस से बहुत सारा प्‍यार मिला है, जिसे पाकर वह अभिभूत हैं.

हार्दिक ने कहा, "यह शानदार रहा. मुझे वापस बहुत सारा प्यार मिला है. यही तो मेरी दुनिया है. मैंने हमेशा यहां से शुरू हुई अपनी यात्रा का ज़‍िक्र किया है. मैंने अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनकर हासिल किया है. हर साल एक विशेष साल होता है और यह उससे भी अधिक विशेष साल होने जा रहा है." यह भी पढ़ें : IND vs NZ 3rd Test 2024 Day 1 Scorecard: पहले दिन के लंच ब्रेक, न्यूज़ीलैंड ने 3 विकेट खोकर जोड़ें 92 रन, वाशिंगटन सुंदर ने झटके 2 विकेट

"पांच लोग जिन्होंने एक साथ अच्छी यादें संजोकर रखी हैं. हम पांच अंगुलियां हैं लेकिन एक मुट्ठी हैं. मैं इसे इसी तरह देखता हूं. भाईचारा, दोस्ती और हम एक-दूसरे का समर्थन करेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए." वहीं पिछले साल मुंबई इंडियंस की कप्‍तानी गंवाने के बाद इस साल भारतीय टीम को टी20 विश्‍व कप जिताने वाले रोहित भी इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहने पर ख़ुश हैं. उनका मानना है कि उन्‍होंने इसी शहर से अपना क्रिकेट शुरू किया था और अपने करियर के अंतिम वर्षों में वह इसी शहर में क्रिकेट खेलकर खु़श रहेंगे.

रोहित ने कहा, "मैंने मुंबई में बहुत क्रिकेट खेला है, यही वह जगह है जहां मैंने अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था. यह शहर मेरे लिए बहुत-बहुत ख़ास है. ज़ाहिर है, जब आप इतने लंबे समय तक खेलते हैं, तो आप टीम के साथ बहुत सारी यादें बनाते हैं. पिछले दो या तीन वर्षों में हमारा सीज़न सर्वश्रेष्ठ नहीं रहा, लेकिन हम इसे बदलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं." "जब से मैंने इस प्रारूप से संन्‍यास लिया है, तब से मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सही जगह है."

मुंबई ने हार्दिक और रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रिटेन किया है. मुंबई ने बुमराह को सबसे ज़्यादा 18 करोड़, सूर्यकुमार को 16.35 करोड़, हार्दिक को 16.35 करोड़, रोहित को 16.30 करोड़ और तिलक को आठ करोड़ में रिटेन किया है जबकि ईशान किशन और टिम डेविड जैसे बड़े नाम मुंबई की रिटेंशन सूची से नदारद हैं. बड़ी नीलामी में मुंबई के पास एक राइट टू मैच कार्ड का विकल्प होगा. मुंबई के पास नीलामी में 55 करोड़ का पर्स बचा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड