IPL 2025: 'अर्शदीप सिंह ने की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई', पंजाब किंग्स की जीत के बाद बाउचर ने की तारीफ

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर ने पंजाब किंग्स की गेंदबाजों की जिम्मेदारी बखूबी निभाने के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की तारीफ की है. बाउचर का कहना है कि अर्शदीप ने आगे बढ़कर गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए लगातार अहम मौकों पर विकेट लिए हैं.

Arshdeep Singh (Photo: X)

नई दिल्ली, 19 अप्रैल : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर ने पंजाब किंग्स की गेंदबाजों की जिम्मेदारी बखूबी निभाने के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की तारीफ की है. बाउचर का कहना है कि अर्शदीप ने आगे बढ़कर गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए लगातार अहम मौकों पर विकेट लिए हैं. उन्होंने हाल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली और फिल साल्ट के विकेट चटकाए.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पीबीकेएस ने आरसीबी को पांच विकेट से हरा दिया. अर्शदीप ने तीन ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. यह बारिश से प्रभावित मैच केवल 14 ओवर का ही था. पीबीकेएस के गेंदबाजों द्वारा आरसीबी के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के बावजूद यह टिम डेविड थे जिन्होंने केवल 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर अपनी टीम का स्कोर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया. यह भी पढ़ें : WI-W vs THA-W ICC Women’s World Cup Qualifier 2025 Live Toss & Scorecard: वेस्टइंडीज महिला टीम ने जीता टॉस, थाईलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बाउचर ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, "हमने इस बारे में बात की थी कि अर्शदीप फिल साल्ट के सामने कितने प्रभावशाली साबित हो सकते हैं और मैच में यही देखने के लिए मिला. मैंने उनकी बॉलिंग के दौरान उनकी लेंथ को देखा जो शानदार थी. जब उन्होंने देखा कि फुल लेंथ गेंद ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है तो उन्होंने गेंद की लेंथ थोड़ा पीछे कर दिया. उनकी हार्ड लेंथ ने काम कर दिया. उन्होंने गेंदबाजी की अगुवाई की, विकेट हासिल किए और आक्रामकता के साथ गेंदबाजी की जिसका असर पूरी बॉलिंग यूनिट पर देखने के लिए मिला. श्रेयस अय्यर ने भी शानदार कप्तानी की."

बाउचर ने कहा कि इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम खुश होगी क्योंकि उनका पिछला मैच काफी टाइट रहा था. उन्होंने नेहल वडेरा की भी तारीफ की जिन्होंने कुछ बढ़िया शॉट्स लगाए. बाउचर ने कहा वडेरा यह पारी न खेलते तो मैच एक बार फिर से नजदीकी हो सकता था. अब पंजाब किंग्स की टीम को अपना अगला मुकाबला रविवार को आरसीबी के खिलाफ ही खेलना है. इस बार यह मैच न्यू पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट