IPL 2022, DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स जीत के लिए दिया 161 रन का लक्ष्य, आर अश्विन ने लगाया अर्धशतक
इसके साथ ही उनके और पडिक्कल के बीच 36 गेंदों में 53 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. इस बीच, पडिक्कल ने कई बाउंड्री लगाई. पांचवें नंबर पर आए कप्तान संजू सैमसन (6) नॉर्टजे के शिकार हो गए, जिससे 16.1 ओवर में राजस्थान का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 125 रन हो गया. छठे नंबर पर आए रियान पराग ने नॉर्टजे का छक्के से स्वागत किया.
मुंबई: आर अश्विन (R Ashwin) (50) और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) (48) की अच्छी बल्लेबाजी की वजह से यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (DY Patil Stadium) में बुधवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 58वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 161 रनों का लक्ष्य दिया. राजस्थान ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 160 रन बनाए. IPL 2022, DC vs RR: आर अश्विन ने खेली शानदार पारी, राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 161 रनों का लक्ष्य
दिल्ली की ओर से मिशेल मार्श, चेतन सकारिया और एनरिक नॉर्टजे ने दो-दो विकेट चटकाए. इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत धीमी रही, क्योंकि उन्होंने एक विकेट खोकर 43 रन बनाए. इस दौरान, फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (7) सकारिया की गेंद पर कैच आउट हो गए. इसके बाद, तीसरे नंबर पर भेजे गए आर अश्विन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए. वहीं, दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल सभंलकर खेलते नजर आए. लेकिन राजस्थान को 54 रनों पर दूसरा झटका जायसवाल (19) के रूप में लगा, जब वह मार्श की गेंद पर हिट करते हुए ललित यादव को कैच थमा बैठे.
चौथे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल ने अश्विन के साथ मिलकर टीम को 12 ओवर के बाद 80 के पार पहुंचा दिया. इस दौरान, अश्विन ने कुलदीप यादव की गेंद पर छक्के-चौके लगाए. दूसरे छोर पर पडिक्कल भी जमकर अपने हाथ खोल रहे थे. इसके बाद अश्विन ने 38 गेंदों में अपना आईपीएल का पहला अर्धशतक पूरा किया. लेकिन अगले ओवर में मार्श की गेंद पर वह चार चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
इसके साथ ही उनके और पडिक्कल के बीच 36 गेंदों में 53 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. इस बीच, पडिक्कल ने कई बाउंड्री लगाई. पांचवें नंबर पर आए कप्तान संजू सैमसन (6) नॉर्टजे के शिकार हो गए, जिससे 16.1 ओवर में राजस्थान का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 125 रन हो गया. छठे नंबर पर आए रियान पराग ने नॉर्टजे का छक्के से स्वागत किया. लेकिन 18वें ओवर में सकारिया की गेंद पर पराग (9) ने पॉवेल के हाथों कैच आउट हो गए.
नॉर्टजे ने पडिक्कल (48) को आउट किया, इसके बाद, 20वां ओवर डालने आए शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ 6 रन दिए, जिससे राजस्थान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन हो गया. रॉस्सी वैन डेर डूसन (12) और ट्रेंट बोल्ट (3) नाबाद रहे. अब दिल्ली को जीतने के लिए 161 रन बनाने होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2022 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

