खेल

IPL 2019 Final: मुंबई इंडियंस की शानदार जीत पर जमकर झूम रहा बॉलीवुड, ट्विटर पर दी बधाई!

आईपीएल 2019 के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर विनर्स ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया

IPL 2019 Final: मुंबई इंडियंस की शानदार जीत पर जमकर झूम रहा बॉलीवुड, ट्विटर पर दी बधाई!
मुंबई इंडियंस (Photo Credits: Twitter)

IPL 2019:  इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के फाइनल मुकाबले में हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में आज रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को एक रन से हराते हुए आईपीएल के इतिहास में चौथी बार इस खिताब पर अपना नाम दर्ज करा दिया है.

मुंबई इंडियंस की इस शानदार जीत पर बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर उन्हें बधाई देते हुए तवीत किया है. बेशक इन सभी ने इस रोमांचक मैच का आनंद लिया और इसे लेकर ट्विटर पर उत्साह ट्विटर पर प्रकट किया है.

वरुण धवन (Varun Dhawan): क्या मैच था, मुंबई इंडियंस, आईपीएल चैंप्स, अतुलनीय, शानदार. वाओ.

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar): क्या शानदार मैच था, बधाई हो मुंबई इंडियंस. जसप्रीत बुमराह मेरे मैन ऑफ द मैच.

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan): मुंबई जीत गई. बधाई हो मुंबई इंडियंस पलटन. आपने बढ़िया खेला चेन्नई सुपर किंग्स.

अनिल कपूर (Anil Kapoor): बेहद रोमांचित कर देने वाला मैच था. चैंपियंस को बधाई. शानदार खेला! मुंबई इंडियंस.

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan): क्या फाइनल था. येय, बधाई हो मुंबई इंडियंस.

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi): आपमें से कितनों को लगता है कि जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को ये जीत दिलाई?

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए जसप्रीत बुमराह ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में 14 रन खर्च करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट लिए. बुमराह के अलावा राहुल चाहर और क्रुणाल पांड्या ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2019 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).