India At Commonwealth Games 2026 Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 23 मेडल पूरे, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता गोल्ड, नीरज चोपड़ा को सिल्वर

भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब तक बेहद सफल साबित हुए हैं. जूडो, एथलेटिक्स और भारोत्तोलन में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय दल ने अपनी पदक संख्या लगातार बढ़ाई है. अब सभी की नजरें बाकी मुकाबलों पर होंगी, जहां भारत और पदक जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा.

India At Commonwealth Games 2026 Medal Tally: ग्लासगो (Glasgow) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने अब तक कुल 23 पदक अपने नाम कर लिए हैं. इनमें 5 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं. इसके साथ ही भारत पदक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गया है. 31 जुलाई को जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने गोल्ड जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया, जबकि नीरज चोपड़ा और यामिनी मौर्या ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. यह भी पढ़ें: Harsh Singh Wins Gold: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर्ष सिंह ने रचा इतिहास, जूडो में भारत को दिलाया पहला पुरुष स्वर्ण पदक

भारत के लिए गोल्ड मेडल की शुरुआत मीराबाई चानू ने महिला 48 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में की थी. इसके बाद शर्मिला ढांकर ने महिला शॉटपुट F57 में स्वर्ण पदक जीता. दिलीप गावित ने पुरुष 100 मीटर T47 में गोल्ड जीतकर भारत को तीसरी बड़ी सफलता दिलाई. वहीं जूडो में अस्मिता डे (महिला 48 किग्रा) और हर्ष सिंह (पुरुष 60 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए.

नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों ने जीते सिल्वर

भारत के खाते में अब तक 12 रजत पदक आए हैं. भारोत्तोलन में ऋषिकांता सिंह, मुथुपांडी राजा, ज्ञानेश्वरी यादव, अजय बाबू वल्लूरी, हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह ने सिल्वर जीते. एथलेटिक्स में सर्वेश कुशारे, गुलवीर सिंह, मुरली श्रीशंकर और मोहम्मद बासिल ने रजत पदक हासिल किए. इसके अलावा नीरज चोपड़ा ने पुरुष भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) और यामिनी मौर्या ने महिला 57 किग्रा जूडो स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

भारत के लिए अब तक 6 कांस्य पदक भी आए हैं. झंडू कुमार (पैरा पावरलिफ्टिंग), बिंद्यारानी देवी (भारोत्तोलन), शिल्पा शायला (महिला शॉटपुट F57), सीमा कालीरामना (महिला डिस्कस थ्रो), तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन) और यशवीर सिंह (पुरुष जैवलिन थ्रो) ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पदक विजेता

खिलाड़ी स्पर्धा पदक
मीराबाई चानू भारोत्तोलन (महिला 48 किग्रा) 🥇 गोल्ड
शर्मिला ढांकर शॉटपुट F57 🥇 गोल्ड
दिलीप गावित 100 मीटर T47 🥇 गोल्ड
अस्मिता डे जूडो (महिला 48 किग्रा) 🥇 गोल्ड
हर्ष सिंह जूडो (पुरुष 60 किग्रा) 🥇 गोल्ड
ऋषिकांता सिंह भारोत्तोलन (60 किग्रा) 🥈 सिल्वर
मुथुपांडी राजा भारोत्तोलन (65 किग्रा) 🥈 सिल्वर
ज्ञानेश्वरी यादव भारोत्तोलन (53 किग्रा) 🥈 सिल्वर
सर्वेश कुशारे हाई जंप 🥈 सिल्वर
अजय बाबू वल्लूरी भारोत्तोलन (79 किग्रा) 🥈 सिल्वर
हरजिंदर कौर भारोत्तोलन (69 किग्रा) 🥈 सिल्वर
गुलवीर सिंह 10,000 मीटर 🥈 सिल्वर
मुरली श्रीशंकर लॉन्ग जंप 🥈 सिल्वर
मोहम्मद बासिल 100 मीटर T47 🥈 सिल्वर
लवप्रीत सिंह भारोत्तोलन (+110 किग्रा) 🥈 सिल्वर
यामिनी मौर्या जूडो (57 किग्रा) 🥈 सिल्वर
नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो 🥈 सिल्वर
झंडू कुमार पैरा पावरलिफ्टिंग 🥉 ब्रॉन्ज
बिंद्यारानी देवी भारोत्तोलन (58 किग्रा) 🥉 ब्रॉन्ज
शिल्पा शायला शॉटपुट F57 🥉 ब्रॉन्ज
सीमा कालीरामना डिस्कस थ्रो 🥉 ब्रॉन्ज
तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन 🥉 ब्रॉन्ज
यशवीर सिंह जैवलिन थ्रो 🥉 ब्रॉन्ज

भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब तक बेहद सफल साबित हुए हैं. जूडो, एथलेटिक्स और भारोत्तोलन में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय दल ने अपनी पदक संख्या लगातार बढ़ाई है. अब सभी की नजरें बाकी मुकाबलों पर होंगी, जहां भारत और पदक जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा.

Share Now