Ind vs NZ 1st T20 2022: बारिश के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पहला टी20 रद्द
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शुक्रवार को यहां बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया
वेलिंगटन, 18 नवंबर भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शुक्रवार को यहां बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया . बारिश के कारण टॉस भी संभव नहीं हुआ। श्रृंखला का अगला टी20 मैच माउंट मोनगानुई में रविवार को खेला जायेगा.
भारत को इस दौरे पर अब दो और टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है. यह भी पढ़ें: बच्चे ने वॉर्नर से की ऐसी मांग, Live मैच के दौरान साथी खिलाड़ी उतारने लगे उनकी जर्सी, देखें Video
दोनों टीमें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल चरण से बाहर होने के बाद इस श्रृंखला से नयी शुरुआत करना चाहेंगी. विश्व कप में भारत को चैम्पियन बने इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड को उपविजेता पाकिस्तान ने हराया था.
नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में अनुभवी हरफनमौला हार्दिक पांड्या भारतीय टी20 टीम की अगुवाई कर रहे हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उप कप्तान हैं. इस दौरे के लिए रोहित के अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को विश्राम दिया गया है. अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल, उमरान मलिक, ईशान किशन और संजू सैमसन को टीम में मौका दिया गया है.
टी20 विश्व कप के बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड़ समेत पूरे कोचिंग स्टाफ को भी विश्राम दिया गया है. राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख और पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण को इस दौरे के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

