क्रिकेट

IND vs IRE, ICC Women's T20 WC 2023 Live Streaming: आयरलैंड को हरा सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब- कहां और कैसे देखें मुकाबला

भारत में ICC महिला T20 विश्व कप 2023 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. जो आज दोनों मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क अपने चैनल करेगा. आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रदान करेगा. प्रशंसकदोनों मैच का लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए डिज्नी+हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं.

IND vs IRE, ICC Women's T20 WC 2023 Live Streaming: आयरलैंड को हरा सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब- कहां और कैसे देखें मुकाबला
India Women's Cricket Team (Photo Credits: @ICC/Twitter)

20 फरवरी (सोमवार) को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के आठवां संस्करण के ग्यारहवें दिन भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से बोसेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत का आखिरी ग्रुप मैच होगा और भारत को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के लिए यह मुकाबला जितना होगा. वही आयरलैंड अपनी पहली जीत की तलाश में है. इस मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सम्बंधित जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करे. यह भी पढ़ें: भारत और आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा मुकाबला, जानें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का क्या है समीकरण

आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने में भारतीय महिला टीम को ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस वर्ल्ड कप में आयरलैंड अपने तीनों मुकाबले गवां चुकी है. वहीं, टीम इंडिया को महज इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को टीम इंडिया ने आसानी से धुल चटाया था. महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी भारतीय टीम आयरलैंड के मुकाबले बहुत बेहतर है. रैंकिंग में टीम इंडिया चौथे स्थान पर है, वहीं आयरलैंड की टीम 10वें नंबर पर है. दोनों टीमों के बीच अब तक एक मुकाबला हुआ है और यह मुकाबला भी टीम इंडिया ने जीत लिया था.

ICC महिला T20 विश्व कप 2023 के IND-W बनाम IRE-W मैच कब और कहां खेला जाएगा? ( मैच का स्थान और समय)

20 फरवरी (सोमवार) को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के आठवां संस्करण के ग्यारहवें दिन भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से बोसेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा में खेला जाएगा.

ICC महिला T20 विश्व कप 2023 में भारत और आयरलैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में ICC महिला T20 विश्व कप 2023 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. जो आज दोनों मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क अपने चैनल करेगा. आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रदान करेगा. प्रशंसकदोनों मैच का लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए डिज्नी+हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2023 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).