Team India: भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा, बल्लेबाजों को अब तेज गति से डर नहीं लगता

इस मुकाबले को भारतीय बल्लेबाजों और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के बीच मुकाबला करार दिया जा रहा है लेकिन राठौड़ का मानना है कि मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों के लिए तेज गति कोई मुद्दा नहीं है. मैं इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं. पिच अच्छी दिखाई दे रही है. अब देखते हैं कि मैच के दिन इसका व्यवहार कैसा रहता है."

भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़

भारत पर्थ की तेज गति और उछाल वाली पिच पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के रविवार को होने वाले सुपर 12 मुकाबले के लिए तैयार हो रहा है और भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का मानना है कि मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों को तेज गति से डर नहीं लगता. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma के नाम जुड़ेगा एक और बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

इस मुकाबले को भारतीय बल्लेबाजों और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के बीच मुकाबला करार दिया जा रहा है लेकिन राठौड़ का मानना है कि मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों के लिए तेज गति कोई मुद्दा नहीं है. मैं इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं. पिच अच्छी दिखाई दे रही है. अब देखते हैं कि मैच के दिन इसका व्यवहार कैसा रहता है."

दिलचस्प है कि भारत ने अक्टूबर के शुरू में पर्थ में संक्षिप्त तैयारी शिविर लगाया था और दो अभ्यास मैच भी खेले थे. राठौड़ का कहना है कि पर्थ में गुजारे गए पिछले समय का टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में फायदा मिलेगा.

राठौड़ ने कहा, "हमें पता था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच महत्वपूर्ण होगा. इसलिए हम जल्दी पर्थ आ गए थे और कुछ अभ्यास किया था और परिस्थितियों के अभ्यस्त हो सकें। इसका निश्चित ही हमें फायदा मिलेगा."

राठौड़ ने विराट कोहली की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने के लिए तारीफ की जिन्होंने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ क्रमश: नाबाद 82 और नाबाद 62 रन की दो जोरदार पारियां खेलीं। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि वह आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से करारी शिकस्त, 2-0 से सीरीज में बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, ईशान किशन और तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: हरारे में टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: हरारे में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड